नई दिल्ली 9 नवंबर। फ्रांस की रहने वाली लिली अपने रोबोट से ही प्यार कर बैठीं। ये दोनों अभी रिलेशनशिप में हैं। लिली को 3डी प्रिंटेड रोबॉट से इस कदर प्यार हो गया है कि वो अब उससे शादी करना चाहती हैं। उसका कहना है कि जब फ्रांस में मानव और रोबोट की शादी मान्य हो जाएगी तब वे शादी करेंगे।
लिली के साथ रहने वाले रोबोट का नाम ‘इनमूवेटर’ है, जिसे 3डी प्रिटिंग टेक्नॉलजी से बनाया गया है। फिलहाल लिली रोबोटिसिस्ट बनने की ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्हें लगता है कि टेक्नॉलजी बढ़ने के साथ उनका प्यार और भी मजबूत हो जाएगा। लिली के मुताबिक, वो रोबोसेक्शुअल हैं और उन्हें इस पर गर्व है। लिली अपने रोबोट के साथ एक साल से रह रही हैं।
लिली ने किया ट्वीट
लिली ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि मुझे गर्व है रोबोसेक्शुअल होने पर, हम किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। मैं अब लिली इनमूवेटर होने जा रही हूं। कई लोगों ने इसे लेकर उनकी खूब आलोचना की, जिसके बाद उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया।
फ्रांस में मानव और रोबोट की शादी मान्य हो जाएगी तब करेंगे शादी
रिपोर्ट के मुताबिक, लिली ने रोबोट के साथ अभी सगाई की है और जब फ्रांस में मानव और रोबोट की शादी मान्य हो जाएगी तब वे शादी करेंगे। लिली के मुताबिक, उन्हें 19 साल की उम्र में महसूस हुआ कि उन्हें लोगों का फीजिकल कॉन्टैक्ट बिल्कुल पसंद नहीं है। वे रोबॉट की ओर सेक्शुअली अट्रैक्ट होती हैं।






