इको ऑफ शक्ति’ में उत्कृष्ट कार्यों को मिला सम्मान
लखनऊ : रोट्रैक्ट क्लब की 42वीं डिस्ट्रिक्ट कान्फ्रेंस और अवार्ड समारोह ‘इको ऑफ शक्ति’ में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा और क्लबों को सम्मानित किया गया। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में वैचारिक आदान-प्रदान के साथ उत्कृष्ट सेवा परियोजनाओं को सराहा गया।
युवा नेतृत्व को मिला बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड : डिस्ट्रिक्ट रोट्रैक्ट प्रतिनिधि माही भान के संयोजन में आयोजित समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, साक्षरता, संस्कृति, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य सम्मान:
- बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड: अभिषेक सिंह (मिर्जापुर)
- द्वितीय: सूर्यांशु जायसवाल (मऊ)
- तृतीय (संयुक्त): विशाखा सिंह (टेक्नो कॉलेज) और देवरिया रोट्रैक्ट क्लब
क्लबों की श्रेष्ठता सूची
सर्वश्रेष्ठ क्लब:
- मिर्जापुर गौरव रोट्रैक्ट क्लब (प्रथम)
- द्वितीय: प्राइड रोट्रैक्ट क्लब
- तृतीय: टेक्नो क्लब
- चतुर्थ: देवरिया रोट्रैक्ट क्लब
समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल, अमित आहूजा, कामदेश्वर सिंह और माही भान ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किए। सहायक गवर्नर भारती गुप्ता ने बताया कि कुल 350 से अधिक अवॉर्ड वितरित किए गए।
उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश का बड़ा मेला
आयोजन में 50 से अधिक रोट्रैक्ट क्लबों के 150+ प्रतिनिधि शामिल हुए। गाजीपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, देवरिया, लखनऊ, रायबरेली, सतना, गोंडा, बाराबंकी समेत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से युवा उत्साह के साथ पहुंचे।
बता दें कि यह सम्मेलन न सिर्फ रोट्रैक्ट के सेवा कार्यों को मजबूती देता है, बल्कि युवाओं को प्रेरित भी करता है कि छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव ला सकते हैं।







