Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    भजन का वजन 

    By September 30, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 559
    महँगाई की मार से मेरे भजन का वजन इतना कम हो चुका है कि मैं भजन कर के बाजार में जब कुछ खरीदने जाता हूँ तो उस वस्तु का मूल्य पहले से अधिक हो चुका होता है ! पिछले एक हफ्ते से मेरे भजन का वजन लगातार घट रहा है ! मेरे भजन की शक्ति इतनी क्षीण हो गयी है कि ‘पत्नी भजन’ का असर पत्नी पर ही नहीं हो पा रहा है !
    मेरा ह्रदय ये जानता है कि भजन के वजन की कमी का कारण पैट्रोल के बढे हुए दाम हैं, पर अपनी भौतिक जरूरतों के इन्द्रियों से हार गए भजन के वजन की चर्चा किस मुँह से अपने भजन मंडली में करूँ, ये सोच कर नर्क भोग रहा हूँ ! अपनी इनकम डबल करने के लिए मैं भजन गाता हूँ, मंडली को कहीं ये पता चल गया तो मेरी भक्ति पर सब हसेंगे !
    खाली और खुले हाथों से अपने भजन का वजन एक हफ्ते से बढ़ाने में लगा हूँ ! भजन का वजन कम होते ही भजन की लम्बाई भी कम हो गयी है ! कम वजन के मेरे भजन कम दूरी के हो कर ईश्वर तक पहुँच नहीं पा रहे हैं!
    नागरिक की हैसियत से उदार नीतियों का वामपंथी भजन, राइटिस्ट का रूढ़िवादी भजन, समझौता वाला सरकारी भजन, एक एक कर के मैंने सब भजन गा कर देख लिया है ! महँगाई पर किसी भजन का असर नहीं हो रहा है ! मेरे कंज्यूमर पडोसी और मोहल्ले के इनवेस्टर्स रात में अच्छे दिन का भजन गा ही कर रहे थे कि सुबह महँगाई बेकाबू हो गई !
    देश में गाँव के गरीब और गरीबी रेखा के नीचे भजन करने वाले लोगों के वजन को घटता देख कर अपना वजन बढ़ाने लिए मैंने भजन के साथ उपवास भी शुरू कर दिया है ! दिन भर के पेट का उपवास तो किसी तरह काट लेता हूँ पर रात भर मन में सौतन महँगाई से सहवास का क्या करूँ ये समझ नहीं पा रहा हूँ ? महँगाई मुझे और मेरी भजन साधना को भ्रष्ट कर रही है !
    दिन की शुरुआत मैं हल्के-फुल्के भजन से करता हूँ , क्योंकि इससे भजन की भूख बढ़ती है ! सुबह उठते ही कम से कम दो भजन जरूर गाता हूँ ! आज सुबह जैसे ही मैंने भजन गाना शुरू किया, पत्नी मुझे पलट के घूरने लगी मानो मुझसे पूछ रही हो मेरी प्रशंसा में गाये जाने वाले गीत का वजन कम क्यों हुआ ? भजन में वजन की कमी अब पत्नी से भी छुपी नहीं है ! पत्नी बगल में सोयी रहती है इसीलिए मैंने भजन को गुनगुनाना उचित समझा !
    आवेग में आकर कोई भी भजन गाने का फैसला ठीक नहीं होता ! उच्चस्तरीय भजन के लिए शरीर को शिथिल और मन को उदासीन करना पड़ता है ! भजन का वजन बढ़ाने के लिए मुझे कुछ घरेलु उपाय अपनाना पड़ा है जिसे आप भी अपना सकते हैं !
    घर में देखिए कि बाजार जा कर किन चीजों की खरीदारी करनी है और उन सामानों की लिस्ट बनाइए, जो आपको खरीदने हैं और उनके भजन शुरू कर दीजिये ! लिस्ट बनाने के बाद भजन करने में आसानी होती है ! घर से निकलते ही भजन शुरू कर दीजिये ! ऐसा नहीं करने से खाने पर आपका खर्च आने वाले महीनों में बढ़ने वाला है !
    जून में कम बारिश के चलते पहले ही सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं ! इसके साथ मॉनसून के फेल होने का असर भी महंगाई पर पड़ सकता है ! नागरिकों को मज़बूत मानसून भजन की भी जरुरत है जिसे गा कर मानसून को खुश किया जा सके !
    जबसे रेलवे ने किराये में बढ़ोतरी की है, उसका असर मुझ जैसे कंज्यूमर यात्रियों पर हुआ है ! जब भी माल भाड़े में बढ़ोतरी होती है, बाज़ार में सभी प्रॉडक्ट्स और कमोडिटी पर असर पड़ता है, ऐसे हालात में मुझे ईश्वर भजन का नहीं अच्छे और नए रेलवे भजन की जरुरत है जिसे सुनकर रेलवे फ़ौरन अपने भाड़े में कमी कर सके!
    इराक संकट भी सामने है, जिससे इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ रहे हैं ! हमें इराक भजन की भी जरुरत है ! शुगर इंपोर्ट पर पाबंदी से डोमेस्टिक मार्केट में इसकी कीमत भी बढ़ रही है ! अब हमें अच्छे और ज्यादा मीठे शुगर भजन की जरुरत है !
    पत्नी को खुश करने के लिए पत्नी भजन अब आउट डेटेड है, पत्नी को  ‘प्रेमिका भजन’ की जरुरत है ! पत्नी को प्रेमिका मानने में ही क़ानूनी भलाई है ! पत्नी के हक़ में मेरे हर भजन का सीधा प्रसारण हो ताकि पत्नी को पता चले कि मैं किसका भजन गा रहा हूँ ! मेरे भजन को राम चंद्र जी के आधार से लिंक कर दिया जाए ताकि भौतिक भजन से भी उनसे भक्ति बनी रहे !
    हर प्रोडक्ट अपने ब्रांड का भजन गा रहा है ! सदियों से गाये जाने वाले भजनों का असर ईश्वर पर नहीं हुआ लेकिन बाजार में कंज्यूमर पर बाजारू भजन का असर हो रहा है ! धीरे धीरे मुझ पर भी भजन का असर होने लगा है ! जिस तरह जीवन में स्वस्थ रहने के लिए सही डाइट का पता होना जरूरी है, उसी तरह भक्ति में हर भक्त को अपने भजन के सही वजन का पता होना भी जरुरी है ! भजन का वजन तर्क पर नहीं, श्रद्धा एवं विश्वास पर अवलंबित है !
    – संजय झा मस्तान की वॉल से

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading