नवेद शिकोह
किसी तकलीफ को लेकर मरीज डाक्टर के पास आया।
मुंह में तंबाकू दबाये मरीज से डाक्टर ने गुस्से में कहा- मुझे डर है कि आपको कैंसर हो सकता है। तंबाकू छोड़िए। जांच कराइये और फिर इलाज कराइये।
ये डाक्टर हर मरीज से ऐसे ही पेश आता होगा।
अंदाजा लगाइये कि इस डाक्टर को गद्दार या पक्षपाती कहने वाले किस किस्म के लोग होंगे !
माॅब लिचिंग.. जला के मार दी गयी बच्ची…. भीड़ द्वारा मार दिये गये क्षत्रीय दरोगा…. का जिक्र करते हुए एक पत्रकार ने नसीरूद्दीन शाह से पूछा मुल्क के इन हालात पर आपका क्या कहना है !
नसीरूद्दीन शाह ने पत्रकार से ये नहीं कहा कि झूठ बोल रहे हो तुम। तुम्हारा सवाल ही गलत है.. भाग जाओ यहां से। मैं तुम्हारे सवाल का जवाब नहीं दूंगा।

पत्रकार ने जिन घटनाओं का हवाला दिया था वो सब सही थीं, इसलिए नसीर साहब ने इन हालात पर फिक्र जाहिर कर दी।
दशकों साल पहले कश्मीरी पंडितों के कत्लेआम या आतंकवादी हमलों पर सवाल किया हुआ होगा या सवाल हुआ होता तब भी नसीर इस पर फिक्र जाहिर करते या ऐसी फिक्र उन्होंने जाहिर की हो।
ये सामान्य बात है। लेकिन फेसबुकिया गधों के ढींचू – ढींचू में कहा जा रहा है कि अभिनेता नसीरूद्दीन शाह गद्दार हैं। देश पर अविश्वास जता रहे हैं। कांग्रेसी हैं.. वामपंथी हैं। भाजपा सरकार के खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं। चंडूखाने की मनगढ़ंत बातें करते हुए गधे लिख रहे हैं कि नसीर अपने बच्चों को आयतें याद कराते हैं मंत्र नहीं याद कराते। यानी हर जगह हिन्दू-मुसलमान.. भाजपा-कांग्रेस पेल कर एक गंभीर बयान के अर्थ का अनर्थ करने लगे।
अब इन गधों से सामान्य बुद्धि के लोग सवाल कर रहे है कि प्रधानमंत्री इस देश में अपनी जान का खतरा महसूस कर सकते हैं तो इस देश का कोई आम या खास इंसान इस दौर पर फिक्र क्यों ना करे! जबकि ये वो दौर है जब भड़काऊ भीड़ पुलिस की हत्या किये दे रहे है। छोटी-छोटी बच्चियां जला के मार दी जा रही हैं।
फिक्र करने वालों ने अतीत में दिल्ली में निर्भया के बलात्कार और उनकी हत्या पर भी गम-ओ-गुस्सा और फिक्र जाहिर की थी। कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के साथ देशभर का हर खास ओ आम, हर मजहब और हर जाति का हर आदमी खड़ा था।
निर्भया कांड पर पूरा देश इस तरह की अमानवीय घटनाओं के विरोध में मोमबत्तियां लेकर सड़कों पर उतर आया था। फर्क इतना था कि इस जायज विरोध का विरोध करने वाले कुकुरमुत्ते नहीं उगे थे।








10 Comments
I like the helpful information you provide in your articles.
I will bookmark your blog and check again here frequently.
I am quite certain I’ll learn a lot of new stuff
right here! Good luck for the next!
Lecture instantanée de vos films ou séries préférés.
Undeniably believe that which you said. Your favorite reason appeared to be on the internet the simplest thing to be aware of.
I say to you, I certainly get irked while people consider worries that they just don’t know about.
You managed to hit the nail upon the top and defined out the whole thing without having
side-effects , people could take a signal.
Will likely be back to get more. Thanks
If some one needs expert view concerning running a blog
then i recommend him/her to pay a visit this webpage, Keep
up the good work.
Hello fantastic blog! Does running a blog similar
to this take a massive amount work? I have very little understanding of programming however I had been hoping to start
my own blog in the near future. Anyways, if you have any recommendations or techniques for new blog owners please share.
I understand this is off topic however I simply needed to ask.
Cheers!
I got this website from my buddy who told me on the topic of this website and at the moment this time I am browsing this
website and reading very informative content at this time.
Howdy! Do you use Twitter? I’d like to follow you if that would be okay.
I’m definitely enjoying your blog and look forward to new updates.
I was suggested this blog via my cousin. I’m not positive whether this submit is written through him as nobody else recognize such distinct approximately my problem.
You are amazing! Thanks!
779710 151155hey, your internet website is outstanding. We do appreciate your work 928912
Hello there, You’ve done a fantastic job. I’ll certainly digg it and personally recommend to my friends.
I’m confident they will be benefited from this site.