Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    पुस्तक मेले में कला संगीत का चेहरा दिखा रहीं किताबें 

    By February 7, 2019Updated:February 7, 2019 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 569
    संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर में पुस्तक मेला
    दिलचस्प है हिन्दी वांग्मय निधि का शहर पर 42 शोधपरक किताबों का बुकसेट
    लखनऊ, 7 फरवरी 2019: संगीत नाटक अकादमी परिसर गोमतीनगर में 10 फरवरी तक चलने वाले लखनऊ पुस्तक मेले और अंकुरम शिक्षा महोत्सव में वर्षा के बावजूद पुस्तक प्रेमियों की रुचि दिखाई दे रही है। यहां सूबे के 11 जिलों से आई बाल प्रतिभाओं के कार्यक्रम भी देखने को मिल रहे हैं तो साहित्य प्रेमियों के लिए साहित्यक-सांस्कृतिक आयोजन भी चल रहे है। सुबह 11 बजे से रात नौ बजे और 10 फरवरी तक चल रहे इस पुस्तक मेले में सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क है।
    ‘महापर्व कुम्भ’ थीम पर आधारित पुस्तक मेले में साहित्य और पाठयक्रम की किताबों के संग ही कला विषयक किताबें भी खासी तादाद में हैं। हिन्दी वांग्मय निधि के स्टाल पर लखनवी इमारतों, परम्पराओं, फिल्मों में योगदान, कथक व यहां की संस्कृति पर केन्द्रित और विद्वानों द्वारा जुटायी जानकारी के आधार पर तैयार की गई छोटी-छोटी 42 किताबों का सेट है। एक किताब 20 रुपये की है। सेट में दो किताबें- लखनऊ की मड़ियांव छावनी व लखनऊ की आकाषवाणी एकदम नई पुस्तकें हैं। यहीं स्थानीय लेखकों-कवियों की पुस्तकें भी रखी गई हैं। आकाशवाणी लखनऊ के स्टाल पर बिस्मिल्लाह खान, बेगम अख्तर जैसे दिग्गज संगीतकारों- कलाकारों और हरिषंकर परसाई जैसे रचनाकारों की सीडी हैं। कथक का डीवीडी सेट और रामचरित मानस समग्र की सीडी यहां खास है। तिरुमाला साफ्टवेयर के स्टाल पर बोलती रामायण में भी आगंतुक रुचि दिखा रहे हैं।

    पुस्तक मेले में किताबों पर आधारित प्रदेश के 20 कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी खूब सराही जा ही रही है।

    बता दें कि विशाल एलईडी स्क्रीन पर आई-केअर के कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। संस्था के अंकुरम शिक्षा महोत्सव के छठे दिन यूपी त्रिपाठी के संयोजन, आशीष व जीतेश श्रीवास्तव के संचालन में अंशिका त्यागी, वागीशा पंत, षिवांग मिश्रा, प्रियांषी, समृद्धि व परनिका श्रीवास्तव जैसे बच्चों की नृत्य प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। इसके अलावा वरदान पोरवाल व वरदान वर्मा ने नृत्य के साथ ही जोशीला काव्यपाठ किया। कई अन्य बच्चों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा दिखायी।

    इससे पहले सुंदरम साहित्य संस्थान के काव्य समारोह में काव्य चर्चा के साथ रचनाओं का पाठ हुआ। संगीत नाटक अकादमी की सभापति डा. पूर्णिमा पाण्डेय की अध्यक्षता में बस्ती के शान्ति सेवा व संस्कृति मिषन की ओर से हुए आयेजन में डा.विद्याविंदु सिंह, रामबहादुर मिसिर, डा.करुणा पाण्डे व शीला पाण्डेय ने लोक संस्कृति में नारी चेतना विषयक परिचर्चा में मार्मिक गीतों के उदाहरण रखते हुए विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में बालेन्दु द्विवेदी के पुस्तक पर चर्चा के बाद नवगीत पर्व में कुमार रवीन्द्र के नवगीतों पर रचनाकारों ने अपनी बात रखी। साथ ही नवगीतों का पाठ भी हुआ।

    #संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर में पुस्तक मेला

    Keep Reading

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    Major Announcement in UP: Honorarium for Part-time Instructors Hiked from ₹9,000 to ₹17,000

    UP में बड़ी घोषणा: अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़कर 17,000 रुपये

    Widespread Protest Against NSA: Demonstrations in Lucknow Against Action Taken Against Satyam Verma and Akriti

    NSA पर भारी विरोध: सत्यम वर्मा और आकृति पर कार्रवाई के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन

    The Clarion Call of the Shri Ram Hanumat Mahotsav: A Peerless Confluence of Devotion and Blessings

    श्रीराम हनुमत महोत्सव का शंखनाद: भक्ति और आशीर्वाद का अनुपम संगम

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    कंसाई नेरोलैक ने ‘पर्मा नोहीट’ से मंदिरों के तपते रास्तों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक कम किया

    May 19, 2026
    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading