राहुल गुप्ता जी एक युवा लेखक हैं केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायो, राजनीति, हिंदी, अध्यात्म, धर्म और दर्शन के अच्छे जानकार है, लिखने पढ़ने में उन्हें विशेष रूचि है उन्होंने विभिन्न विषयों में कई लेख भी लिखे है जिन्हें विभिन्न समाचार पत्रों और वेबसाइट ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है, रचनात्मक विषयों में विशेष रूचि होने की वजह से उन्होंने आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश पर दो गीत लिखे हैं जिन्हें प्रकाशित किया जा रहा है।
‘यूपी की उम्मीदों में’
कुछ अच्छा अब भी शेष है
खत्म होगा द्वेष यहां से
आने वाले अखिलेश हैं
बेरोजगारों की उम्मीदों में
कुछ अच्छा अब भी शेष है
रोजगार की आस बंधी
आने वाले अखिलेश हैं
आमजन की उम्मीदों में
कुछ अच्छा अब भी शेष है
भेदभाव फिर होगा दफन
आने वाले अखिलेश हैं
किसानों, मजदूरों में
व्यापारी और छात्रों में
फिर से इक आस जगी है-2
मान मिलेगा, सम्मान मिलेगा
अखिलेश के आने से
उनके हक का अधिकार मिलेगा
यूपी की उम्मीदों में
कुछ अच्छा अब भी शेष है
खत्म होगा द्वेष यहां से
आने वाले अखिलेश हैं
– राहुल कुमार गुप्ता







