Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    साइना नेहवाल और बी साई प्रणीत करेंगे थॉमस और उबेर कप में भारत की महिला और पुरुष टीम्स को लीड

    ShagunBy ShagunOctober 7, 2021 Social media No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 711

    भारतीय बैडमिंटन संघ ने थॉमस और उबेर कप के लिए दस-दस, जबकि सुदीरमन कप के लिए 12 सदस्यों की टीम घोषित की है। खबर है कि स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और बी साई प्रणीत, भारत की महिला और पुरुष टीम्स को लीड करेंगे। 9 से 17 अक्टूबर के बीच डेनमार्क में थॉमस और उबेर कप टूर्नामेंट होने जा रहा है।

    टूर्नामेंट को लेकर अति उत्साहित साइना नेहवाल ने भारत के अपने सोशल माइक्रोब्लॉगिंग ऐप कू के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है। पोस्ट के माध्यम से वे कहती हैं, “अब थोड़ा टूर्नामेंट हो जाए…. डेनमार्क में उबेर कप के लिए मैं पूरी तरह तैयार हूँ…. #ubercup2021 #teamindia”

    इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस का उत्साह देखते ही बनता है। ढेरों कमेंट्स के बीच एक कमेंट भारत की बेटियों को समर्पित है, जिसमें एक यूजर ने कहा है “देश की बेटी अब तुम जाना, गोल्ड वहाँ से लेकर आना, तुम पर है हम सबको नाज़, बेटियों का ही अब है राज। जय हिन्द, जय हिन्द की बेटी।”

    दरअसल कोविड-19 महामारी के बीच टॉप टीम्स के नाम वापिस लेने के कारण बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने डेनमार्क में होने वाले थॉमस एंड उबर कप टूर्नामेंट को गतवर्ष 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन इस वर्ष यह टूर्नामेंट 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा।

    उबेर कप की टीम में साइना नेहवाल, मालविका बंसोड़, अदिति भट्ट, तनसीम मीर, तनीषा क्रैस्टो, रुतापर्णा पांडा, अश्विनी, पोनप्पा, एन सिक्की रेड्डी, गायत्री और टी जॉली शामिल हैं। वहीं थॉमस कप की टीम में बी साई प्रणीत, किदांबी श्रीकांत, किरन जॉर्ज, समीर वर्मा, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला, एमआर अर्जुन, कृष्णा प्रसाद और विष्णु वर्धन शामिल हैं। इसके साथ ही सुदीरमन कप की पुरुष टीम में श्रीकांत, प्रणीत, सात्विक, चिराग, ध्रुव और अर्जुन, तथा महिला टीम में मालविका, अदिति, तनीषा, रुतुपर्णा, अश्विनी और सिक्की शामिल हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading