Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    साक्षी पत्रिका का लोकार्पण

    ShagunBy ShagunJanuary 6, 2022 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 61

    विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज,विद्यांत इंटर कॉलेज व विद्यांत प्रायमरी द्वारा संस्थापक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप सादगी के साथ संस्थापक विक्टर नारायण जन्म की जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उनको समर्पित साक्षी पत्रिका का लोकर्पण किया गया। वक्ताओं ने विद्यांत जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

    बताया गया कि विक्टर नारायण विद्यान्त के परिवार की गिनती कभी लखनऊ के शीर्ष रईसों में होती थी। ब्रिटिश काल में उनके पिता और चाचा सरकारी कान्ट्रैक्टर थे। यहाँ का चारबाग स्टेशन,पक्का पुल, हजरतगंज का इलाहाबाद बैंक,सेन्ट्रल बैंक आदि भवनों का निर्माण उनके पिताजी ने ही कराया था। जनवरी, 1895 में जन्मे विक्टर नारायण विद्यांत कात बचपन, युवावस्था राजसी अन्दाज में बीता।

    चाँदी के बर्तनों में खाने, महंगी विदेशी कारों में घूमने की सुविधा उन्हें हासिल थी। लेकिन जीवन में ऐसा पल भी आया जब इन भौतिक सुविधाओं के प्रति उनकी आसक्ति नहीं रह गयी। उन्होंने अपनी विदेशी राल्स रायस कार एक मठ के स्वामी जी को दान कर दी। चाँदी के बर्तन, चाँदी के पलंग, महंगे वस्त्र सबका त्याग कर दिया। इसकी जगह बांस की चारपाई, अल्मुनियम के नाममात्र के बर्तन, दो जोड़ी साधारण वस्त्र अपने व अपनी पत्नी के लिए रखे। शेष सम्पत्ति विद्यान्त हिन्दू कालेज की स्थापना में लगा दी

    वह सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रुचि रखते थे। लखनऊ के कालीबाड़ी ट्रस्ट, बंगाली क्लब, श्री हरिसभा के वह आजीवन सदस्य रहे। वह अखिल भारतीय बंग साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष चुने गए। 1938 में विद्यान्त हिन्दू महाविद्यालय प्रांगण में दुर्गापूजा समारोह की शुरुआत की। यह लखनऊ की प्राचीनतम दुर्गा पूजा में से एक है।

    समारोह में प्रबंधक शिवशीष घोष,प्राचार्य प्रो धर्म कौर,साक्षी पत्रिका के सम्पादक डॉ बृजेश श्रीवास्तव सहायक सम्पादक डॉ श्रवण कुमार गुप्ता,डॉ सुरभि शुक्ला,प्रभारी वाणिज्य डॉ राजीव शुक्ला,प्रभारी कला डॉ बिजेंद्र पांडेय चीफ प्रॉक्टर डॉ अमित वर्धन,शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष सिंधवी डॉ विजय यादव,डॉ नीतू सिंह, डॉ दीप किशोर श्रीवास्तव, डॉ शशि कांत त्रिपाठी,डॉ आलोक भरद्वाज,डॉ ध्रुव कुमार त्रिपाठी,डॉ समीर तिवारी डॉ उषा देवी,डॉ ममता भटनागर,डॉ अभिषेक वर्मा,डॉ आर के यादव,डॉ हनीफ मोहम्मद,डॉ बी बी यादव डॉ जितेंद्र पाल,डॉ संजय यादव,मीता चौधरी,सुरेंद्र कुमार मिश्र,विमल कुमार,सुनील श्रीवास्तव डॉ गीतेश गुप्ता,डॉ सौरभ पालीवाल,डॉ नीलिमा शुक्ला,डॉ शांतनु, डॉ कौटिल्य श्रीवास्तव,विश्वगीत आलोक शर्मा विभोर ऋषभ रंजन लिपिका तूलिका,अब्दुल,बहादुर श्रवण,चंद्रशेखर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    ‘कुर्सी छिनते ही आंखों में पानी भर जाता है’, कवि सम्मेलन में खिलखिलकर हंसे CDRI के वैज्ञानिक

    सपा नेता दिनेश यादव के साथ एक हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ दिनेश ने कहा, समाजवाद नहीं रह गया है समाजवादी पार्टी में

    स्वच्छ भारत अभियान अब जनांदोलन बन चुका है- योगी

    प्रदेश के विकास के लिए बिहार के उद्यमियों को बढ़ावा दे रही राज्य सरकार : मंत्री

    स्वाती सिंह को केंद्रीय मंत्री ने पद्मश्री कन्नू भाई का प्रशस्ति पत्र सौंपा

    पदोन्नति में 10 नंबर बढोतरी पर सवाल: समिति ने कहा सबसे ज्यादा नुकसान दलित व पिछडे वर्ग के अभियंताओं का होगा

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    586980
    Visit Today : 255
    Visit Yesterday : 668
    Hits Today : 8297
    Total Hits : 11230761
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    मैं कश्मीर की उस सच्चाई को फ़िल्म के माध्यम से दिखाने जा रहा हूं जहां लोगों ने सोंचना भी बन्द कर दिया है: अतुल गर्ग

    October 4, 2023

    ‘कुर्सी छिनते ही आंखों में पानी भर जाता है’, कवि सम्मेलन में खिलखिलकर हंसे CDRI के वैज्ञानिक

    October 4, 2023

    सपा नेता दिनेश यादव के साथ एक हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ दिनेश ने कहा, समाजवाद नहीं रह गया है समाजवादी पार्टी में

    October 3, 2023

    स्वच्छ भारत अभियान अब जनांदोलन बन चुका है- योगी

    October 3, 2023

    न्यू सिंगर एंड डांसर के लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है कॉन्टेस्ट “हम भोजपुरी सुपरस्टार”

    October 3, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading