Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मृतक छात्रा के परिजनों की अखिलेश ने की 5 लाख की आर्थिक मदद

    By January 10, 2018Updated:January 10, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 594

    स्कूल से लौटते समय किडनैप कर हुयी थी बर्बर हत्या


    कुमारी सोनी की हत्या से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश आहत और आंदोलित है। पुलिस का रवैया बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है। घटना को छुपाने-दबाने की कोशिशें न सिर्फ निंदनीय है बल्कि घटना को हल्का करने और अपराध पर पर्दा डालने की भी साज़िश है: नरेश उत्तम


    लखनऊ,10 जनवरी। शामली जिले के थाना कांधला अंतर्गत गढ़ी श्याम में कक्षा 12 की छात्रा कु. सोनी कश्यप पुत्री वीरसेन कश्यप की कालेज से लौटते समय 03ः15 बजे गांव के ही दबंग अमरपाल ने निर्मम हत्या कर दी थी, जिससे प्रदेश में सनसनी फ़ैल गयी थी। भाजपा के राज को कलंक करने वाली इस घटना ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अंदर तक झकझोर दिया था, उन्होंने घटना को संज्ञान में लेते हुए अपना जांच दल भेजा। सपा के जांच दल ने उन्हें आज अपनी रिपोर्ट सौप दी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल मृतक छात्रा के परिजनों को 5लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की और प्रदेश सरकार से मांग की, कि इस तरह का जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कि जाये।

    मृतक छात्रा के पिता बोले: दहशत में जी रहे हैं

    आज पार्टी कार्यालय में मृतक कु. सोनी के पिता वीरसेन कश्यप, सोनी की मां और उसकी चचेरी बहन काजल ने कहा कि वे सब दहशत में जी रहे हैं। गांव में रहने की उनकी हिम्मत नहीं हो रही है वे गांव से पलायन करने को मजबूर है उनकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। दबंग और पुलिस अपना दबाव बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए।
    इस मामले में नरेश उत्तम पटेल एवं राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः ध्वस्त है। महिलाओं और बच्चियों की इज्जत से अपराधी खिलवाड़ करते हैं हर रोज घटनाएं हो रही है। बच्चियों का स्कूल जाना सुरक्षित नहीं रह गया हैं। राज्य सरकार संवेदनहीन है।

    प्रेस कांफ्रेंस में सपा ने प्रदेश सरकार पर यह लगाए आरोप:

    1. भाजपा के सब झूठे वादों की तरह ‘बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं‘ का नारा भी है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराध बढ़े हैं। बेटी बचेगी कहां जब पढ़ने जाते वक्त वे दुष्कर्म की शिकार होती हैं। दलित वंचित और खासकर गरीब परिवारों की बच्चियों की जिंदगी दुराचारियों ने नर्क कर दी है जिससे क्षुब्ध कई किशोरियां आत्महत्या तक कर चुकी है।
    2. प्रदेश में रोजाना हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। शासन-प्रशासन संवेदनहीन है। अपराधी भयमुक्त हैं।
    3. भाजपा राज में शर्मनाक घटना जनपद शामली के ग्राम गढ़ी श्याम थाना कांधला में 13 दिसम्बर 2017 को घटी जब स्थानीय इंटरकालेज में कक्षा 12 की छात्रा कुमारी सोनी कश्यप पुुत्र वीरसेन कश्यप की निर्मम हत्या गांव के ही दबंग अमरपाल पुत्र पहलू सिंह ने अपने साथियों के साथ कर दी। घटना दिन दहाड़े 03ः15 बजे हुई जब कु0 सोनी कालेज से घर आ रही थी।
    4. कुमारी सोनी को हत्यारोपी अमरपाल बुरी नीयत से छेड़छाड़  करता रहा था। उसकी शिकायत भी हुई परन्तु थाने के मुंशी ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। अमरपाल दबंग किस्म का है।
    5. पुलिस की साठगांठ की वजह से कुमारी सोनी के षव का रात में ही पोस्टमार्टम कराकर सुबह जल्दी अन्तिम संस्कार करा दिया गया। पुलिस ने पहले प्रेम प्रसंग बताकर पल्ला झाड़ना चाहा। समाजवादी पार्टी के विधायक और नेताओं के दबाव में अमरपाल गिरफ्तार किया गया।
    6. कुमारी सोनी कश्यप की निर्मम हत्या की खबर अखबारों में छपने पर कश्यप समाज आंदोलित हुआ। 17.12.2017 को एक बड़ी शोकसभा हुई जिसमें पीड़ित परिवार को 20.12.2017 तक न्याय न मिलने पर 21 दिसम्बर 2017 को जिलाधिकारी कार्यालय, शामली पर धरना प्रदर्शन हुआ। जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक के आश्वासनों पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
    7. कु. सोनी कश्यप की हत्या की खबर पर जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने संज्ञान लिया और जांचदल गठित किया तो जिला प्रशासन को होश आया। जांचदल में विधायक सदर सहारनपुर श्री संजय गर्ग, विधायक कैराना, शामली श्री नाहिद हसन, पूर्व सदस्य, राज्य योजना आयोग श्री सुधीर पवार, पूर्व उपाध्यक्ष, समाज कल्याण विभाग श्री सुधाकर सिंह कश्यप तथा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, शामली श्री अशोक चैधरी शामिल थे।
    8. समाजवादी जांच दल ने करीब 6 जनवरी 2018 को चार घंटे तक हत्या के हर बिन्दु पर जांच की। कश्यप परिवार पर दबंगो-पुलिस का दबाव पड़ रहा है। हत्याकांड की चश्मदीद चचेरी बहन काजल ने बताया कि वह खौफजदा है उसने विद्यालय जाना भी छोड़ दिया है।
    9. कुमारी सोनी की हत्या पर जब समाजवादी दल के नेता उसके परिवार के साथ खड़े हुए तो भाजपा सांसद हुकुमसिंह अधिकारियों के साथ गांव गढ़ी श्याम पहुंचे और पीड़ित परिवार को 5 लाख रूपए का चेक दिया। बाद में उस चेक को बदल कर दूसरा चेक दिया गया। पीड़ित परिवार ने कहा कि उसे रूपए नहीं इंसाफ चाहिए।
    10. जांच दल को पीड़ित परिवार के एक सदस्य सेठपाल (चाचा) ने बताया कि भाजपा सांसद के एक निकटवर्ती भाजपा नेता ने न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन, पोस्टर व मीडिया पर खर्च के लिए 60 हजार रूपए मांगे। परिवार ने उन्हें एक दुधारू भैंस व एक कटरा मात्र 40 हजार रूपए में बेचकर दिए। कोरे कागज पर अंगूठा निशान भी लगवाया गया। भाजपा ने यह कफन खसौटी का काम किया है।
    11. भाजपा के ढोंग और संवेदनहीनता का नमूना यह है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी घटनास्थल पर कु. सोनी कश्यप के पीड़ित परिवारीजनों से मिलने नहीं जा सके जबकि वे वहां से आगे 12 किलोमीटर पर जनता को ‘प्रवचन‘ सुनाने गए थे। प्रदेश व केंद्र सरकार की बेटी की सरुक्षा को लेकर दिखाऊ चिंता इससे जाहिर होती है।
    12. समाजवादी पार्टी कश्यप परिवार को इंसाफ व सुरक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ित परिवार का मुखिया वीरसेन पुत्र सतपाल कश्यप खेतिहर मजदूर है। उसकी बड़ी बेटी पूनम विवाहित है। सोनी जिसकी हत्या हुई 17 वर्ष की थी। लड़का कृष्णकुमार 8वीं कक्षा का छात्र है उम्र 13 वर्ष। उससे भी दबंग अमरपाल ने मारपीट की थी। नीलम 7वीं कक्षा की छात्रा है उम्र 11 वर्ष, मनीष कक्षा 5 का छात्र है उम्र 10 वर्ष, पीड़ित परिवार की सुरक्षा भी अस्थायी है। दबंग धमका रहे हैं।

    जिला प्रशासन से यह रखी मांग:

    1. आरोपियों पर रासुका लगाई जाए।
    2. पास्को एक्ट लगे व तेजी से फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चले।
    3. पीड़ित परिवार को मुकदमा निस्तारण होने तक स्थायी सुरक्षा मिले।
    4. पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
    5. पीड़ित परिवार को कृषि योग्य पट्टा और जिले में सरकारी आवास मिले।
    6. पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपए की आर्थिक मदद दी जाए।

    #samajwadiparty UP

    Keep Reading

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Anil Bhushan Chaturvedi Assumes Charge as Acting Director of Basic Education

    अनिल भूषण चतुर्वेदी ने संभाली प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक की जिम्मेदारी

    CM Yogi's Strict Action: Knife Attacks Under the Guise of Friendship Will Not Be Tolerated!

    सीएम योगी का सख्त एक्शन: दोस्ती की आड़ में चाकूबाजी बर्दाश्त नहीं!

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आज हर कोई अवसाद से ग्रस्त और भय से व्याप्त क्यों?

    June 3, 2026
    US Takes Tough Action in Hormuz: 118 Ships Repelled, 5 Disabled

    होर्मुज में अमेरिका का सख्त एक्शन: 118 जहाज खदेड़े, 5 को किया पंगु

    June 3, 2026
    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    June 3, 2026
    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    June 2, 2026
    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    June 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading