Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»समाजवादी पार्टी

    2019 में रोक देंगें मोदी सरकार का रथ: अखिलेश यादव

    By September 21, 2017Updated:September 21, 2017 समाजवादी पार्टी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 563

    BSP के इन्द्रजीत सरोज अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल

    लखनऊ 21 सितम्बर। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री इन्द्रजीत सरोज आज अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। श्री सरोज ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और 2019 के संसदीय चुनाव में मोदी सरकार के रथ को रोक देने का संकल्प जताया।

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में आयोजित समारोह में श्री इन्द्रजीत सरोज एवं उनके तमाम साथियों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि जमीनी नेताओं के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। यहां सभी अपनी बात रख सकते हैं। गरीबों को न्याय दिलाने की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ती है। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है। बेरोजगारों, किसानों की खुशहाली पर ही देश आगे बढ़ेगा। भाजपा सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के नाम पर उनके साथ धोखा किया हैं भाजपा ने जो श्वेतपत्र जारी किया है वह सफेद झूठ हैं नोटबंदी एवं जीएसटी से अर्थव्यवस्था बिगड़ी है।

    श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था संकट ग्रस्त है। समाजवादी पार्टी सिद्धांत की लड़ाई लड़ती है। पिछड़ों, गरीबों और समाज के सभी वर्गाें के हितों के लिए पार्टी काम करती है। हम सबको जोड़कर काम करेंगे। भाजपा की नीयत से जनता को सावधान रहने का आह्वान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा कि हमने विकास किया, भाजपा ने बहकाया।

    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अगला लक्ष्य 2019 का लोकसभा चुनाव है। केन्द्र से भाजपा को हटाने के लिए हमें संघर्ष करना है। हमें संगठित होकर चलना है। सभी साथियों को संघर्ष से जोड़ना होगा।
    बसपा से आए तमाम साथियों का स्वागत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, विधानसभा और विधान परिषद में नेता क्रमशः श्री राम गोविन्द चौधरी एवं श्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंत्रीगण श्री बलराम यादव, श्री राजेंद्र चौधरी, श्री अवधेश प्रसाद, अरविन्द सिंह गोप, श्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व सांसद शैलेन्द्र एवं श्रीमती सुशीला सरोज ने भी किया।

    आज जिन्होंने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनमें प्रमुख हैं सर्व श्री इन्द्रजीत सरोज पूर्व मंत्री, हीरा मणि पटेल पूर्व मंत्री, विधायकगण सर्व श्री आसिफ जाफरी, राधेलाल रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखनऊ, इंशराम अली, पूर्व उपाध्यक्ष उप्र अल्पसंख्यक कल्याण आयोग, देवकली प्रसाद रावत, पूर्व अध्यक्ष उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सरोजनीनगर क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी शिव शंकर सिंह उर्फ शंकरी सिंह आदि।

    इनके अतिरिक्त बसपा के विभिन्न जनपदों के पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व प्रत्याशी, मण्डल कोआर्डिनेटर, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, जिला प्रभारी भी बड़ी संख्या में आज बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सदस्यता ग्रहण समारोह स्थल पर हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक आये हुए थे।


    समाजवादी पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। यहां सभी अपनी बात रख सकते हैं। गरीबों को न्याय दिलाने की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ती है। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है। बेरोजगारों, किसानों की खुशहाली पर ही देश आगे बढ़ेगा: अखिलेश यादव

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading