Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»समाजवादी पार्टी

    सपा का छात्र जागरूकता अभियान संपन्न

    By September 11, 2017 समाजवादी पार्टी No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 603

    लखनऊ 11 सितम्बर। समाजवादी छात्र सभा द्वारा आयोजित छात्र जागरूकता सप्ताह के पहले दिन का कार्यक्रम पूरे प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय एवं जिला मुख्यालयों के प्रमुख महाविद्यालयों सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जागरूकता अभियान के तहत पहले दिन शिविर लगाकर प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा श्री दिग्विजय सिंह देव द्वारा जारी किये गए प्रपत्र का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छात्र/नौजवान हितैषी विचारों से नौजवानों को अवगत कराया गया। साथ ही समाजवादी पार्टी के नीतियों का प्रचार-प्रसार किया गया। एक सप्ताह तक चलने वाले आयोजन में विविध कार्यक्रमों से छात्रों-नौजवानों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने, समाज के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेदारी को समझाने सहित छात्र-शिक्षक संवाद, गोष्ठी एवं पौधारोपण के माध्यम से जागरूक करने का काम किया जायेगा।

    जागरूकता सप्ताह के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारियों के माध्यम से आयोजन को गतिशील करने का काम किया गया है। लखनऊ में छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह ‘देव‘, श्री संजय लाठर (एम.एल.सी.) गाजियाबाद श्री आनंद भदौरिया (एम.एल.सी.) मेरठ, श्री गौरव दूबे (राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी) झांसी, मो. एबाद (प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड) इलाहाबाद, श्री प्रदीप तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी) आगरा, श्री अतुल प्रधान बरेली, श्री प्रदीप शर्मा उन्नाव, श्री सूबेदार यादव शेरू सीतापुर, श्री अनीस रजा हरदोई, श्री मनोज सिंह काका मिर्जापुर, श्री राम सिंह राणा बाराबंकी के नेतृत्व में प्रमुख रूप से जिले में छात्र जागरूकता सप्ताह के पहले दिन का आयोजन संपन्न हुआ।

    शिक्षामित्रों पर पुलिस लाठी चार्ज की जांच करेगा सपा प्रतिनिधिमंडल

    लखनऊ 11 सितम्बर। अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षा मित्रों पर पुलिस ने बर्बर लाठी चार्ज किया जिसमें कई महिला शिक्षामित्र घायल हो गई और कई शिक्षा मित्रों पर संगीन धाराओं की रिपोर्ट लिखा दी गई है।

    मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि उक्त घटना की जांच के लिए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 13 सितम्बर 2017 को जनपद एटा जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल अपनी जांच रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को सौपेगा।

    समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री डा. असीम यादव, उदयवीर सिंह, डा. संजय लाठर, डा. दिलीप यादव और डा. राजपाल कश्यप (सभी एम.एल.सी.), सदस्य होंगे।

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading