Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»समाजवादी पार्टी

    बिना पुलिस मुखिया के सरकार चल रही है: राजेंद्र चौधरी

    By January 21, 2018Updated:January 21, 2018 समाजवादी पार्टी No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 540

    प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय ने भी माना है कि कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार की जरूरत है: राजेंद्र चौधरी

    लखनऊ,21 जनवरी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। बिना पुलिस मुखिया के कई दिनों से सरकार चल रही है। इस वक्त जो अपराधिक घटनाएं हो रही हैं उससे यह धारणा बनती है कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई संस्था ही नहीं रह गई है। लोकतंत्र में इससे बुरी स्थिति कभी नहीं रही। उत्तर प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ गया है। यहां जंगलराज है। किसी भी महिला-पुरूष का सम्मान और जानमाल सुरक्षित नहीं है। महिलाएं तो दिन में भी घर से बाहर निकलते हुए डरती हैं। यह वक्तव्य आज सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा ।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय ने भी माना है कि कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार की जरूरत है। अब तो राजभवन को तय करना है कि क्या भाजपा सरकार अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रही है? जबकि राज्य सरकार की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि कानून का राज हो और सभी की जान-माल की सुरक्षा की गारन्टी हो। 10 महीने में सरकार केवल नाम के लिए है। लूट, हत्या, अपहरण की घटनाओं में बाढ़ आ गई है। राजधानी लखनऊ में ही 24 घंटे में आधा दर्जन संगीन वारदातें हो चुकी है।


    file photo

    24 ऑवर अनकंट्रोल क्राइम!

    लखनऊ में काकोरी अंतर्गत बनियाखेड़ा तथा कटौली ग्रामसभा के अलावा चिनहट के उत्तरधौना गांव में भीषण डकैती और नाका हिन्डोला में एक महिला बीना मेहरोत्रा की हत्या की घटनाएं 24 घंटे के अंदर हो गईं। एक पत्रकार नवलकांत सिन्हा को भी चोट पहुंचाई गई। इसके अलावा लूट की कई घटनाएं घटी है। भाजपा राज में पिछले सप्ताह ही बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 15 मौतें हुई और 10 लोग अंधे हो गए।

    स्कूल जाने में डर रही हैं बच्चियां

    श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रीगण बाहर यात्राओं और महोत्सवों में लगे हैं। बच्चियां स्कूल जाने में डर रही हैं। गत 10 महीनों में ही लड़कियों से छेड़खानी की 2 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिशें हो रही हैं। अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के दावे के अनुकूल अपराधी तो प्रदेश छोड़कर गए नहीं, जनता ही प्रदेश छोड़कर जाने की स्थिति में आ गये है। भाजपा के विधायक सांसद अफसरों के घरों पर हमलावर हैं। इन लोगों ने यूपी की जनता को इतना बदनाम किया कि अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी महिलाओं को यात्रा पर जाने से मना कर दिया है। इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है।

    काकोरी में पड़ी डकैती के लिए अखिलेश ने किया जांच दल का गठन

    लखनऊ, 21 जनवरी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने काकोरी के बनियारखेड़ा तथा कटौली ग्रामसभा में 21 जनवरी 2018 को हुयी डकैती की घटना, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की सूचना की जांच के लिए जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, पूर्व सांसद श्रीमती सुशीला सरोज, पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा, सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष लखनऊ अशोक यादव एवं पूर्व प्रत्याशी मलिहाबाद श्रीमती राजबाला रावत शामिल हैं।
    इसके अतिरिक्त चिनहट/नाका हिन्डोला में सीडीआरआई में सीनियर टेक्नीशियन 52 वर्षीय महिला श्रीमती बीना मेहरोत्रा की दिनदहाड़े घर में हुयी हत्या की घटना की जांच के लिये भी एक जांच दल का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हुआ हैं। जांच दल में सर्वश्री पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा, महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, सुशील दीक्षित सुरेन्द्र सिंह राजू गांधी, विजय सिंह एवं रामसागर यादव नामित किए गए हैं।
    मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच कमेटी घटना की जांच कर रिपोर्ट अध्यक्ष जी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

    #BJP GOVT #Samaj party uttar pradesh

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading