लखनऊ, 06 फरवरी, 2020: लायंस क्लब राजधानी अनिंद ने ब्रह्मकुमारीज के मुआजनगर आश्रम में आयोजित समारोह में निर्धन ग्रामीणों को बड़ी संख्या में कम्बल वितरित किये। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज की प्रतिनिधियों ने समाजसेवा के इस आयोजन को सराहनीय बताया।
उन्होंने कहा कि समाज के समर्थ लोगों को सदैव निर्धन लोगों की सहायता करनी चाहिए। समारोह में राकेश अग्रवाल, नरेश चन्द्र, मनोहर श्याम,गौरव अग्रवाल,राकेश श्रीवास्तव, राम कुमार, डॉ दिलीप अग्निहोत्री, धर्मेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।







