Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    संस्कृत दिवस: संस्कृत है संस्कारों की भाषा

    ShagunBy ShagunAugust 23, 2021 Social media No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 695

    जयपुरिया स्कूल में वर्चुअल तरीेके से मना संस्कृत दिवस

    लखनऊ, 23 अगस्त, 2021: विश्व की अनेक भाषाओं में संस्कृत भाषा सबसे प्राचीन और वैज्ञानिक भाषा है। संस्कृत है संस्कारों की भाषा। संस्कृत साहित्य ज्ञान-विज्ञान एवं नैतिक मूल्यों का स्त्रोत है। हम भारतीयों को संस्कृत का ज्ञान होना अति आवश्यक है, ताकि हमारे अस्तित्व की रक्षा हो सके। संस्कृत भाषा के प्रसार-प्रचार एवं संरक्षण के लिये भारत सरकार ने इस दिन को संस्कृत दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की है।

    विश्व संस्कृत दिवस मौके पर सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल विनीत खंड गोमतीनगर लखनऊ के छात्रों व अध्यापकों ने वर्चुअल तरीके से संस्कृत दिवस मनाया। राजधानी में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल ऐसा एकमात्र स्कूल है जहां एल केजी से कक्षा 8 तक अनिवार्य रूप से संस्कृत भाषा में अध्यापन किया जाता है। संस्कृत दिवस पर मंगलाचरण को प्रभावती ने प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आरंभ हुआ।

    डा. सुधीर तिवारी ने नगरे-नगरे ग्रामे-ग्रामे विलसतु संस्कृत श्लोक सारगर्भित कथा से श्रीमद्भगवत गीता की सार्थकता व महत्व पर प्रकाश डाला। पूनम मिश्रा ने गीत के माध्यम से मां सरस्वती की आराधना एवं आनंद मोहन अवस्थी ने संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता पर ज्ञानवर्धक तथ्यों को प्रकाशित किया। रतनसेन तिवारी के मागदर्शन में विद्यालय के छात्र क्रिनाली और मृत्युजंय ने कृष्णारजुनीयम् नाटय प्रस्तुति दी। डा. सीता मिश्रा ने माधव मोहन संस्कृत गीत प्रस्तुत किया।

    अनन्य गिरी ने शूरा वयं धीया वयं देशभक्ति संस्कृत गीत के माध्यम से देश के वीर जवानों के प्रति आदर प्रकट किया। डा. विनोद तिवारी ने संस्कृत भाषा के संरक्षण के लिए समाज को सजग किया। नेहा श्रीवास्तव ने संस्कृत कजली गीत के साथ संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन भी किया। अंत मंे विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डा. अर्चना मिश्रा ने संस्कृत के महत्व को प्रकट करते हुए सभी छात्रों व अध्यापकों को शुभाशीष प्रदान किया।

    Shagun

    Keep Reading

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading