लखनऊ, 04 जून 2019: गीता परिवार की ओर से चल रहे तीन दिवसीय अर्जुन भव संस्कार पथ शिविरों का मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर प्रतियोगिता के विजेता बच्चांे को पुरस्कृत किया गया।
ओमकारेश्वर महादेव मंदिर राजाजीपुरम में श्रीमद्भगवद् गीता में श्रीयंत्र गुप्ता, महाभारत पात्र नाम में शाश्वत द्विवेदी, आदर्श शिविरार्थी में आराध्या सैनी, दानेश्वर महादेव मंदिर पुराना हैदराबाद में महाभारत पात्र नाम में अनुभव कश्यप, गीता श्लोक में तूलिका श्रीवास्तव, आदर्श शिविरार्थी में अपूर्वा राज, रुद्रेश्वर महादेव मंदिर राजाजीपुरम में गीता श्लोक में कृष्णाजंलि, चित्र प्रतियोगिता में प्रभव राज, सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी में शैलजा त्रिपाठी, ग्लोबल एकेडमी प्रीतिनगर में धु्रव साधना में कुणाल प्रजापति, प्रश्नोत्तरी में कुलदीप प्रजापति, आदर्श शिविरार्थी में अद्या प्रजापति, पोस्ट ऑफिस पार्क मालवीयनगर में धु्रव साधना में इशांत शुक्ला, गीता श्लोक में आयुष, स्तोत्रम् में कुशाग्र, आदर्श शिविरार्थी में अंश, संकट मोचन हनुमान मंदिर राजाजीपुरम में सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी में राज, गीता में अंश ने बाजी मारी। इस अवसर पर रामकुमार, राजकुमार वर्मा, अनुराग पांडेय, सुरेन्द्र सिंह, एच.एन. ओझा उपस्थित थे।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों के समक्ष शिविर में सिखायी बातों से परिचित कराया। शिविर का निर्देशन पूजा गोयल, सोनालिका दीक्षित, रूपल शुक्ला, प्रियांशु, सूर्या गुप्ता, रमाकांत साहू, चांदनी वर्मा, पीयूष गुप्ता, अंजलि गुप्ता, ऋषि ठाकुर, रूबी गुप्ता, अनुराधा मिश्रा, यशी, माही, ईशानी, कविता, विशाल ने विभिन्न सत्रांे का आयोजन किया। पूजा गोयल ने बच्चांे को बताया कि पवनसुत हनुमान अतुलित बल, बुद्धि, ज्ञान के प्रतीक है, उनमें दक्षता, भक्ति, वाग्मिता, चातुर्थ, सेवा, बल, बुद्धि, विद्या, शील, प्रेम के गुण पाये जाते है इस कलियुग में भी हम सभी के कष्टों से मुक्त दिलाने वाले है हनुमान, इसलिए सभी बच्चों को प्रत्येक मंगलवार को व्रत रखना चाहिए और उनका अनुसरण करना चाहिए जिससे हम सभी बच्चों के भी हनुमान प्रिय बन जाये, सभी गुणों का वास हो जाये।
पीयूष जयसवाल ने बच्चों को बताया कि मंगलवार को सभी शिविरों में श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया गया। बच्चों को भक्त हनुमान की प्रेरणादायक कहानियां भी सुनाई गई। मंगलवार से प्रारंभ होने आदर्श पार्क सीतापुर रोड तथा बीकानेर राजस्थान में तीन दिवसीय शिविर आयोजित किये गये।






