इस बार सावन में 5 सोमवार, बानी रहेगी भोले बाबा कि कृपा
लखनऊ, 05 जुलाई, 2020: सावन के महीने की शुरुआत इस सोमवार यानि 06 जुलाई से हो जाएगी। भोले शंकर का महीना अर्थात इस सावन के महीन में कई विशेष योग लग रहे हैं। इसके अलावा सावन के महीने की समाप्ति भी सोमवार के दिन ही हो रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार पांचवां महीना श्रावण का होता है। दरअसल एक जुलाई को देवश्यनी एकादशी है। देवश्यनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद देवउठनी एकादशी 25 नवंबर तक भगवान विष्णु क्षीर सागर में निद्रा में रहेंगे। इसके बाद ही भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं। इस दौरान भगवान शिव सृष्टी संभालेंगे। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव और विष्णु की अराधना बहुत फलदाई मानी जाती है।

हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना यानी श्रावण मास 6 जुलाई को शुरू होने वाला है। पं. बिन्द्रेस दुबे के अनुसार इस बार सावन महीने में 29 दिन ही रहेंगे। शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि के क्षय होने के कारण ऐसा होगा। इस बार सावन महीने की शुरूआत उत्तराषाढा नक्षत्र और वैधति योग में होगी। लेकिन बृहस्पति का अपनी ही राशि धनु में होना शुभ है। इसके साथ ही चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। सावन में 25 से ज्यादा शुभ योग बन रहे हैं।
इस महीने में 5 सोमवार का शुभ संयोग बनने से ये महीना और भी खास रहेगा। भगवान शिव की आराधना का श्रावण मास इस बार खास होगा। छह जुलाई सोमवार से शुरूआत और तीन अगस्त सोमवार को समापन होगा। समापन के दिन ही रक्षाबंधन भी पड़ेगा। कोरोना संक्रमण के चलते एक ओर जहां मंदिरों में जयकारे लगाने पर प्रतिबंध होगा तो कुछ मंदिरों की ओर से आरती को फेसबुक व जूम एप से लाइव करने की तैयारी की जा रही है। राजधानी लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर के कपाट भी महंत देव्या गिरि द्वारा आरती के साथ खोला जाएगा, लेकिन शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। सावन का पहला और आखिरी दिन सोमवार सावन महीने की शुरुआत 6 जुलाई को सोमवार से होगी और समापन भी 3 अगस्त सोमवार को होगा।
इस बार सावन में पांच सोमवार भी आ रहे हैं, जो शुभ संकेत है। ऐसा ही संयोग 3 साल पहले 2017 में बना था। पं.दुबे बताते हैं कि इस बार सावन महीने में 11 सर्वार्थसिद्धि, 3 अमृतसिद्धि और 12 दिन रवियोग रहेंगे। इन शुभ योगों में की गई भगवान शिव की पूजा से विशेष फल मिलता है। पूजा-पाठ में शिवजी का अभिषेक करने से आयु, धन और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।
सावन की पहली तिथि का उदय सोमवार को श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा की शरूआत 5 जलाई रविवार को सुबह 10:15 बजे से होगी, जो दूसरे दिन सोमवार को सुबह 9:25 तक रहेगी। सोमवार को प्रतिपदा उदयातिथि में होने के कारण सावन की शुरूआत सोमवार से ही मानी जाएगी। श्रावण महीने में सोमवार 6, 13, 20, 27 जुलाई व 3 अगस्त को हैं।







