Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    SBI की तरह कई और सार्वजनिक बैंकों का विलय कर सकती है सरकार

    By June 10, 2017 बिजनेस No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 809

    भारतीय स्टेट बैंक में 6 बैंकों के विलय की सफलता से उत्साहित सरकार अन्य सरकारी बैंकों को लेकर भी इस योजना पर काम कर सकती है। सरकारी बैंकों के विलय को लेकर ऐसे ही 4 से 5 प्रस्तावों को मंजूरी देने पर वित्त मंत्रालय विचार कर रहा है। मंत्रालय मौजूदा वित्त वर्ष तक इन बैंकों के विलय को मंजूरी दे सकता है। सरकार की योजना बैंकों के विलय से दुनिया के 4 से 5 वैश्विक स्तर के बैंक तैयार करने की है। 1 अप्रैल, 2017 से एसबीआई के पांच सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का उसमें विलय हो गया है। इस विलय के साथ ही एसबीआई दुनिया के 50 सबसे बड़े बैंकों में से एक हो गया है।

    वित्त मंत्रालय अन्य सरकारी बैंकों पर भी इस मॉडल को लागू करने पर विचार कर रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई जा सके। एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘विलय होना तय है, लेकिन फैसला भविष्य में वित्तीय मजबूती को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा। यदि एनपीए की स्थिति सही रहती है तो इस साल के अंत तक बैंकिंग सेक्टर में एक और बड़ा विलय देखने को मिल सकता है।’

    फाइनैंशल इयर 2016-17 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान सरकारी बैंकों के फंसे हुए कर्ज का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 6.06 लाख करोड़ रुपये के करीब हो गया। इनमें से बड़ा हिस्सा पावर, स्टील, रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्सटाइल सेक्टर में है। वित्त मंत्री अरुण जेटली कई मौकों पर यह बात दोहरा चुके हैं कि भारत को वैश्विक स्तर के 5 से 6 बैंकों की जरूरत है। इनके विलय को लेकर सही समय पर फैसला लिया जाएगा।

    एक अधिकारी ने कहा कि जब भी बैंकों का विलय होगा, तब संबंधित पक्षों को संज्ञान में लिया जाएगा। इनमें एंप्लॉयीज और शेयरहोल्डर्स भी शामिल होंगे। सरकार का मानना है कि ऐसा करना सभी पक्षों के लिए लाभदायी होगा। अधिकारी ने कहा कि मर्जर से पहले संबंधित अथॉरिटीज और रेग्युलेटर्स तमाम पक्षों पर विचार करेंगे। यही नहीं मर्जर के प्रस्तावों को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से भी मंजूरी लेनी होगी। आयोग इस बात पर विचार करेगा कि विलय से बनने वाले नए बैंक का मार्केट में एकाधिकार तो नहीं होगा।

    Keep Reading

    Two new examples of innovation! JSW Paints has launched an AI paint visualizer, while Godrej has introduced ‘Ninja’ pet food in South India.

    नवाचार की दो नई मिसालें! जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने लॉन्च किया AI पेंट विजुअलाइजर, गोदरेज ने दक्षिण भारत में उतारा ‘निंजा’ पेट फूड

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading