जब बन गए बादल हाथी, भालू और ड्रैगन

जब बादल बन गए ड्रैगन:
इस प्रकृति की प्रत्येक रचना बहुत खूबसूरत है ऊपर वाले ने हर किसी को खूबसूरत रचना करने का हुनर दिया है बस जरुरत है उसे निखारने की यदि अपने अंदर के छुपे कलाकार को पहचान गए तो आप भी प्रतिभाशाली कलाकार बन सकते है। आज हम बात कर रहे हैं तो नन्हें मोबाइल फोटोग्राफर सम्राट और शगुन की जिन्होंने उमड़ते- घुमड़ते बादलों से बनने वाली विभिन्न जानवरों की आकृति को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और बताया आज हमने हाथी और भालू के अलावा ड्रैगन की बादलों से बनी फोटो खींची हैं फोटो देखकर तो यही लगता है कि बादलों ने बच्चों को देखकर कलाकारी की है। आप भी देखिये एक नज़र।

जब बादल बन गया भालू :
बारिश के बाद उमड़ते- घुमड़ते बादल जब अपनी हवा के रुख की ओर चले तो बच्चों की समझ में नहीं आया क्या हो रहा है, लेकिन कुछ समय बाद बादलों ने भालू जैसी आकृति ली तो बच्चे ख़ुशी से उछल पड़े और उन्होंने यह खूबसूरत लम्हा अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।







