Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    दातों को मजबूत रखने के लिए क्या-क्या खाएं?

    ShagunBy ShagunFebruary 13, 2018Updated:February 13, 2018 मेडिकल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 579

    ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर ने दी विस्तृत जानकारी

    मेलबर्न 13 फरवरी 2018। पिछले कुछ महीनों से डॉक्टर, मॉडल्स और फिटनेस ट्रेनर आहार के बारे में बता रहे हैं कि वे खुद को किस तरह से फिट रखते हैं। वे लोग ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि लोग उनसे सीख लेकर खुद को फिट एंड फाइन रख सकें। लोगों को जागरूक करने के इसी क्रम में सिडनी के एक डॉक्टर ने दैनिक आहार और व्यायाम रुटीन शेयर किया है।

    माने हुए डेंटिस्ट डॉ. लेविस ने अपना अनुभव शेयर करते हुए इस बात पर जोर दिया कि मुंह स्वस्थ तो पूरा शरीर स्वस्थ। उन्होंने बताया कि वह सुबह एक एप्पल विनेगर लेते हैं। इसके बाद आमलेट बनाते हैं, जिसमें बहुत सारी सब्जियां होती हैं। उनका यह आमलेट लंच तक चलता है। डॉ लेविस का कहना है कि वह ग्रीन टी लेते हैं, क्योंकि ग्रीन टी दांतों और मसूड़ों के लिए बहुत ही बढ़िया होती है। इसके बाद लंच में वह सलाद, कुछ सब्जियां और कुछ चिकन या कोई दूसरा प्रोटीन वाला खाना लेते हैं।

    वह दोपहर बाद के स्नैक्स में आमतौर पर कुछ नट्स और डार्क चॉकलेट लेते हैं। काम से लौटने के बाद वह फिर एक्सरसाइज करते हैं। एक्सरसाइज में हार्ड वर्क आउट या टहलना या तैरना, कभी कभी योगा क्लासेस, तो कभी कभी स्पा में जाते हैं। इसके बाद वह डिनर करते हैं, जिसमें बहुत सारी सब्जियां होती हैं, कुछ मछली, चिकन या रेड मीट होता है। डिनर के अंत में वह डार्क चॉकलेट के कुछ टुकड़े लेना नहीं भूलते।

    उन्होंने बताया कि सोना उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह हमेशा 9:30 बजे बेड पर चले जाते हैं और 10:30 बजे तक सो जाते हैं। वीकेंड्स पर वह शाम की बजाय सुबह व्यायाम करते हैं। उनका कहना है कि वह एक डॉक्टर जरूर हैं, लेकिन अंडे, सब्जियां, डार्क चॉकलेट और बादाम के बिना नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि एक डेंटिस्ट होने के नाते वह लोगों को सलाह देना चाहेंगे कि अपने खाने में इन चीजों को जरूर शामिल करें, ताकि दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखा जा सके।

    Shagun

    Keep Reading

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading