नये वर्ष के स्वागत के शर में खिली धूप ने चार चाँद लगा दिए। लोग शुक्रवार को लखनऊ के चर्चित स्थानों और पार्कों में झूमकर सेल्फी और शहर केख़ास पकवानों के साथ जश्न मनाया। शहर की कोई घूमने की जगह ऐसी नहीं रही, जहां लोगों का हुजूम न उमड़ा हो। हर जगह मेले जैसा माहौल और सड़कों पर जाम। साल के पहले दिन को मनाने का उत्साह और जोश देखते ही बना। इस कड़ाके की सर्दी में भी लोगों ने खूब आनन्द लिया। नई उमंगों के साथ नए साल के पहले दिन की शुरूआत हुई।

चिड़ियाघर में लोगों ने किया एन्जॉय
चिड़ियाघर में देर शाम तक लोगों ने परिवार के साथ मस्ती की। शुक्रवार की सुबह से ही खिली धूप ने लोगों को बाहर निकलने का मौका दिया। इस बीच भारी भीड़ के साथ लोगों ने चिड़ियाघर में देर शाम तक परिवार के साथ मस्ती की। बच्चों ने भी नए साल को झूला झूल कर ट्रेन पर बैठ कर सभी जानवरों को देखा।

शहर के पर्यटन स्थल और पार्क बने सेल्फी पॉइंट
शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों अम्बेडकर पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, रिवर फ्रंट, मरीन ड्राइव, 1090 चौराहे पर जबरदस्त ठंड के बावजूद लोगों का हुजूम नजर आया। लोग इस यादगार पल को कैमरे में कैद करते नजर आये। शहर के नये पर्यटन स्थल रिवर फ्रंट पर लोगों की भीड़ देखते ही बन रही थी, वहीं जनेश्वर मिश्र पार्क में लोगों ने गंडोला नाव का मजा लिया जबकि मरीन ड्राइव पर फ्रेंड्स सर्कल में युवाओं ने जमकर नए साल को इंज्वॉय किया। जनेवश्वर मिश्र पार्क में चला सेल्फी का दौर नए साल के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए लखनवाइट्स जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे गए, पार्क के अंदर कहीं सेल्फी ली जा रही थी तो कहीं गेम चल रहा था। लूडो और कैरम के साथ ही कई लोग बैडमिंटन भी खेलते दिखाई पड़े। अम्बेडकर पार्क, गौतमबुद्धा पार्क, हाथी पार्क और इको पार्क समेत राजधानी के सभी पर्यटन स्थल पर खासी भीड़ रही।







