Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भड़के शरद यादव, कहा-जनता विरोधी है NDA सरकार

    ShagunBy ShagunJune 25, 2020Updated:June 25, 2020 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 560

    पटना,25 जून, 2020: पेट्रोल और डीजल के दामों को लगातार 17वें दिन बढ़ोत्तरी पर पूर्व सासंद सह देश के कद्दावर नेता शरद यादव ने केंद्र की एनडीए सरकार को निशाने पर लिया है। इस बाबत आज उन्‍होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एनडीए सरकार को जनता विरोधी बताया। शरद यादव ने कहा कि मौजूदा एनडीए सरकार जनता विरोधी है, जो एक के बाद एक जनता पर जुल्म ढा रही है। इनके जुल्मों की लिस्ट इतनी लंबी है, जिनको एक बार में बयां कर पाना मुश्किल है। आजकल इस सरकार का ध्यान जनता को पीड़ा देने का पेट्रोल और डीजल के दामों को लगातार 17वें दिन बढ़ाकर देने पर है।

    उन्‍होंने कहा कि कोरोना बीमारी आने के बाद वैसे ही लोगों के काम धंधे, नौकरियां, व्यापार खत्म हो गए और उसी बीच इस कदर पेट्रोल और डीजल के दामों को सरकार द्वारा बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार जनता द्वारा चुनकर बनाई जाती है, जिसका कर्तव्य जनता को सुविधाएं और जनता के भले के लिए काम करना होता है। मगर यह सरकार उल्टा करने में लगी है। सन 2014 में डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3.56 रुपए और पेट्रोल पर 9.40 रुपए प्रति लीटर होती थी, जो अब 10 गुना बढ़ाकर सरकार द्वारा 31.83 रुपए और 32.98 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। आज हाल यह है कि डीजल का दाम देश में पहली बार पेट्रोल से भी ज्यादा बढ़कर 79.88 रुपए प्रति लीटर हुआ है और पेट्रोल का दाम 79.76 कर दिया गया है।

    शरद यादव ने कहा कि देश में आश्चर्यजनक काम हो रहे हैं, जो आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई है। इसमें कोई भी दो राए नहीं है कि पेट्रोल और खासतौर से डीजल के दामों का सीधा प्रभाव जरूरी समान के दामों पर भी पड़ता है। इससे आम आदमी से लेकर सभी प्रभावित होते हैं। पहली बार डीजल के दाम इतने बढ़े है, जोकि पेट्रोल के दामों को भी पार कर गए हैं। इससे सभी रोजमर्रा की वस्तुएं के दामों पर जनता के लिए प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा । जनता वैसे ही खासतौर से गरीब, मध्यम वर्ग पहले से ही इतना दुखी और तबाह है। ऐसे में लोग क्या करेंगे, यह सरकार को सोचना और समझना चाहिए।

    उन्‍होंने सरकार की निंदा करते हुए कहा कि यह कहना भी अनुचित नहीं होगा कि जब यह बीजेपी के लोग विपक्ष में होते थे, तब पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि पर इनके कार्यकर्ता, नेता जो अब मंत्री भी हैं सड़कों पर उतर कर कैसी कैसी भाषा का इस्तेमाल करते थे। उनको यहां बयान करने में शर्म आती है। एक बार तो याद आ रहा है कि हरियाणा के अंबाला में बीजेपी के लोग कपड़े उतार कर दामों का विरोध कर रहे थे। ऐसे कई दृश्य इनके विरोध प्रदर्शन के याद आते हैं कि यह लोग किस हद तक जाते थे कि आम जनता को भी कई बार रास्तों में परेशान होना पड़ता था। आज की विपक्ष बहुत ही शालीन और शिष्टाचारी है जो बीजेपी के तरह से विरोध प्रदर्शन नहीं करना जानती, जिससे कि जनता को किसी भी तरह की परेशानी हो और ना ही असंसदीय भाषा का प्रयोग करना चाहती जैसे यह बीजेपी/एनडीए के लोग करते हैं।

    उन्‍होंने कहा कि इस सरकार ने जो भी निर्णय 2014 से लिए हैं उनमें से किसी से भी आम जनता का भला हो ऐसा नहीं किया है बल्कि ऐसे निर्णय लिए हैं जिससे समाज बटेगा, गरीबी बढ़ेगी, चंद अमीर और अमीर होंगे। इनके अमानवीय तथा संवेदनहीन निर्णयों की वजह से कोरोना संकट में प्रवासी मजदूरों और आम जनता का कैसे बेहाल हुआ और हो रहा है जिसको देश और दुनिया ने देखा है और जिसको भुलाया नहीं जा सकता है। इस एनडीए सरकार का ध्यान न अर्थव्यवस्था को दरुस्त करने में है, ना ही बेरोजगारी को दूर करने में और ना ही किसान को और शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत करने में है। इस सरकार की कार्यशैली आम जनता की समझ के बाहर है।

    शरद ने कहा कि बिहार की जनता से कि यहां पर चुनाव होने वाले हैं और इसलिए अभी की सरकार के कामकाज को पूरी तरह से परख कर ही नई सरकार चुनने का काम करना नहीं तो इस सरकार के रहते हुए तो बिहार और देश और पीछे चला जाएगा। इस एनडीए को सरकार चलाना नहीं आता है और यह केवल विपक्ष में ही ठीक है क्योकि इन्हें जनता के भले में कोई दिलचस्पी नहीं है। कोई शक नहीं है कि यह लोग लुभावने वायदे और भाषण देने में माहिर हैं जिससे आपके धंधे, व्यापार, नौकरियां या जीवनी नहीं चल सकती है। देशवासियों ने नोट बंदी से लेकर कोरोना बीमारी और फिर तालाबंदी में जो बेहाली देखी है ऐसी देश ने विभाजन के समय भी नहीं देखी थी। इसलिए मैं जनता से अपील करता हूं कि आने वाले हर चुनाव बिहार से लेकर यहां भी होंगे एनडीए सरकार को सबक सिखाने का मन बना लीजिए इसी में हम सभी की भलाई होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading