Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    ‘जेम्स पब्लिक स्कूल’ को आईसीएसई से मिली मान्यता

    By February 15, 2018Updated:February 15, 2018 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 708

    इंदौर 15 फरवरी 2018। जेम्स पब्लिक स्कूल (आगरा-मुंबई बायपास स्थित) को आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) बोर्ड से मान्यता प्राप्त हो गई है। ये बोर्ड ‘आईसीएसई’ 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है। ‘आईसीएसई’ इस स्कूल के शिक्षा दृष्टिकोण और भविष्य की रुपरेखा को स्पष्ट करता है। मार्केट रिसर्च के मुताबिक इंदौर में आईसीएसई स्कूल की आवश्यकता बहुत स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आई है।

    इस अवसर पर जेम्स एजुकेशन इंडिया के सीईओ श्री भावीक अंजारिया एवं जेम्स पब्लिक स्कूल इंदौर की सीनियर प्रिंसिपल सुश्री शाहीन शफी भी मौजूद थी।

    प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए जेम्स एजुकेशन इंडिया के सीईओ भावीक अंजारिया ने बताया कि’आईसीएसई’ बोर्ड दुनियाभर में विशेष रूप से विदेशी स्कूलों और विश्वविद्यालयों द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस बोर्ड में अंग्रेजी पर जोर देने के कारण छात्रों को ‘‘टॉफेल’’ जैसी परीक्षाओं में अन्य छात्रों की तुलना में अग्रणी रखता है। इसकी पढाई की पद्धति वास्तविक जीवन की अवधारणाओं पर आधारित है जो प्रभावी ढंग से पाठ्यक्रम को समझने के लिए अवसर प्रदान करती है। ‘‘आईसीएसई’’ बोर्ड में कक्षा-12 में चुनने के लिए बहुत से विषय हैं। शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के बजाए रूचि पर आधारित व्यावसायिक पाठ्यक्रम लेने का भी विकल्प है।

    ‘जेम्स पब्लिक स्कूल’ इंदौर दुबई की ‘‘जेम्स एजुकेशन ग्रुप’’ का एक हिस्सा है जो कि दुनिया की सबसे बड़ी ग्रेड-12 स्कूल एजुकेशन संस्था है। शिक्षा के क्षेत्र में इस ग्रुप को 55 सालों का अनुभव प्राप्त है। ये ग्रुप 14 देशों के 250 से अधिक स्कूलों के नेटवर्क के साथ दुनिया में केजी से ग्रेड -12 तक के कई बड़े स्कूलों को संचालित करता है। ‘‘जेम्स’’ मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका, अमेरिका, एशिया-पैसिफिक, यूरोप और भारत सहित दुनिया के छः क्षेत्रों में बड़े इंटरनेशनल स्कूलों का स्वतंत्र संचालन कर रहा है।

    #GEMS Public School Indore

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading