लखनऊ के नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा लड़कियों से छेड़छाड का मामला
लखनऊ, 15 मार्च। नेशनल कॉलेज के प्रधानाचार्य पर लगे छेड़छाड़ व अभद्रता मामले में बुधवार को पुलिस ने सीसीटीवी को खंगाला। प्रधानाचार्य कार्यालय में छात्राओं के प्रवेश के दौरान उमाशंकर सिंह के अलावा कई अध्यापक भी मौजूद दिखे। जांच में प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं से किसी प्रकार के अनुचित व्यवहार किया जाना नहीं पाया गया। वहीं इस प्रकरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी पीड़ित छात्राओं के बयान लिये है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से छानबीन कर रही है।
खंगाले सीसीटीवी फुटेज
हजरतगंज स्थित चौकी इंचार्ज लक्ष्मण मेला विनोद सोनकर ने बताया कि नेशनल इण्टर कालेज प्रधानाचार्य छेड़छाड़ मामले में बीते मंगलवार को ही पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज कर लिए गये थे। बुधवार को पुलिस आरोपी प्रधानाचार्य के कार्यालय पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पीड़ित छात्राओं के मुताबिक 12 मार्च सुबह करीब 10.10 बजे वह प्रधानाचार्य कार्यालय रिपोर्ट कार्ड लेने गयी थी। इस दौरान प्रधानाचार्य ने उनसे छेड़छाड़ व अश्लीलता की थी और विरोध करने पर फेल करने की धमकी दी थी।
समयान्तराल छात्राएं जब कमरे में प्रवेश करती दिखाई पड़ी!
पुलिस का कहना है कि फुटेज में उक्त समयान्तराल छात्राएं जब कमरे में प्रवेश करती दिखाई पड़ी तब वहां प्रधानाचार्य के अलावा कई अध्यापक भी मौजूद थे। फुटेज में अध्यापकगण बोर्ड परीक्षा की कॉपियां व्यवस्थित करते हुए दिखाई दिये। इस बीच कार्यालय में अध्यापकों और कर्मचारियों का आना-जाना भी लगा रहा। पुलिस ने करीब 10.56 तक की फुटेज खंगाली। फुटेज में 10.45 पर कमरे से जाती हुई दिखाई दी हैं।
उक्त फुटेज में कक्ष में बैठे अध्यापकों ने छात्राओं को जाने को कहा था। इस दौरान प्रधानाचार्य उमाशंकर द्वारा छात्राओं से किसी प्रकार के अनुचित व्यवहार किया जाता नहीं देखा गया। इसके अलावा बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी पीड़ित तीनों छात्राओं के बयान लिये हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/uttar-pradesh-national-inter-college-principal-tampering-fir/







