Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    मैं वेब-सीरीज़ की बड़ी दीवानी हूं: शिवालिका ओबेरॉय

    By February 10, 2020Updated:February 10, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 691

    एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे बहुत मुश्किल से अपने शौक को पूरा करने करने के लिए समय निकाल पाते हैं। एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय फिर भी उनमें से एक हैं। बिजी शूटिंग शेड्यूस की वजह से उनके पास समय की बेहद कमी है लेकिन अपने पसंदीदा वेब शोज को देखने के लिए वे समय निकाल ही लेती हैं। उनके पास वेब शोज की एक पूरी सूची है और वे इनको लेकर अपडेटेड रहती हैं। कभी-कभी तो वे शॉट्स के बीच भी इन शोज को देखती हैं।

    शिवालिका कहती हैं, ” एक तरफ जहाँ एक मैं बहुत सारी फिल्में देखती हूं, वहीं मैं वेब-सीरीज़ की भी बड़ी दीवानी हूं। वेब शोज की कहानियों और जॉनर (शैलियों) में विविधता मुझे पसंद है। इससे काफी कुछ सीखने को भी मिलता है।”

    ये है वेब शोज की मेरी सूची:

    सी – इसकी कहानी एक मनहूस समाज (डायस्टोपियन सोसाइटी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां लोगों ने अपनी देखने की शक्ति खो दी है। हर कोई एक-दूसरे से संपर्क करने और जीवित रहने का नया तरीका ढूंढता है – आंखों की रोशनी वाले जुड़वा बच्चों का जन्म इस कहानी को रोचक बना देता है।

    मनी हीस्ट – यह एक और दिलचस्प शो है। ये लुटेरों के एक समूह की कहानी है जो अनूठे तरीके से एक बैंक से 2.4 बिलियन यूरो लूट लेते हैं, जिन पर एक क्रिमिनल मास्टरमाइंड नजर रख रहा है। सभी वेब सीरिज प्रेमियों के लिए मनी हीस्ट पूरी तरह से पैसा वसूल है!

    गेम ऑफ थ्रोंस –    गेम ऑफ थ्रोंस एक बेहद चर्चित और देखा जाने वाला वेब शो है। इसकी कहानी आपको एक मध्ययुगीन देश के गृहयुद्ध में ले जाती है। इसके पात्र कुलीन परिवारों से संबंध रखते हैं और सात राज्यों के राजा की कुर्सी, आयरन थ्रोंस के लिए एक-दूसरे के साथ युद्ध लड़ते हैं। गेम ऑफ थ्रोंस का हर सीजन मजेदार रहा है।

    यू – क्या होता है जब एक दिलकश, बुरा क्रश आपको एक स्टाकर में तब्दील कर देता है जो पास आने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है ? यू एक ऐसे बुकस्टोर मैनेजर की कहानी है जो अपने और अपने क्रश के बीच आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने के लिए टूल्स का इस्तेमाल करता है। शो की कहानी आपको दातों तले उंगलियां चबाने को मजबूर कर देती है।

    लॉस्ट इन स्पेस – यह एक साइंस फिक्शन स्टोरी है। रॉबिन्सन परिवार एक विमान दुर्घटना में फंस जाता है और आखिरकार एक विदेशी ग्रह पर उतरता है। खुद को जिंदा रखने और बचाने के लिए उन्हें कई बाधाओं से होकर गुजरना पड़ता है। उन्हे कई अनदेखे खतरों का सामना करना पड़ता है।

    फैमिली मैन – आप नहीं चाहेंगे की ये शो कभी खत्म हो ! यह एक मध्यम वर्गीय व्यक्ति की कहानी है जो अपने परिवार और अपने देश के बीच जिम्मेदारियों को निभाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। सभी को इसके दूसरे सीज़न का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में जब सभी को अपने परिवार से प्यार है, यह सीरिज निश्चित तौर पर आपको अंत तक बांधे रखती है। “क्या अधिक महत्वपूर्ण है? परिवार या देश?

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading