लखनऊ, 7 सितंबर : श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस संकाय द्वारा आयोजित ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन’ का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिवाकर यादव, आईईटी एकेटीयू (IET AKTU) थे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संवाद में संवेदनशीलता, सृजनशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समाज की जरूरतों के बारे में विस्तार से बताया।
प्रोफेसर यादव ने अपने संवाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विषय पर भी चर्चा की। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को इस नए दौर के उपकरणों को अपनाने और इनके साथ हाथ से हाथ मिलाकर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि एआई हमारे रोजगार नहीं छीनता, बल्कि इसके माध्यम से हम और भी बेहतर काम कर सकते हैं। उन्होंने सभी को एआई और आने वाले तकनीकी उपकरणों के साथ हाथ मिलाने और उनके साथ काम करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रोफेसर दिवाकर यादव का स्वागत डॉ. बिनीत कुमार गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर ने किया। इसके बाद, कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्यभूषण वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर विकास कुमार मिश्रा, निदेशक आईओटी प्रोफेसर अपूर्वा आनंद और विश्वविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम ने छात्रों और शिक्षकों में नवाचार और सृजनात्मकता की एक नई लहर पैदा की और भविष्य के लिए नई सोच और दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया।







