जीरो विजिबिल्टी से हुए कई एक्सीडेंट आगरा एक्सप्रेस-वे पर
लखनऊ में भी दिन भर छाया रहा स्मॉग
कोहरे की वजह से गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में 5वीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने के आदेश
दिल्ली हरियाणा और मुरादाबाद के बाद स्मॉग का असर आज सुबह होते ही लखनऊ में भी चारों ओर दिखा जहाँ जीरो विसिबिल्टी के चलते आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए कई हादसे हुए वहीँ लोग आज ऑफिसियल काम निपटाने के बाद लोग स्मॉग की वजह से घरों को जल्दी लौटे।
दिल्ली मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 5 दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हवा का मूवमेंट न के बराबर है जिसकी वजह से वातावरण से जहरीले स्मॉग के दूर होने में कठिनाई है। दिल्ली में पलूशन का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की लिमिट से 40 गुना अधिक हो गया है। जिससे अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। Photo: Azam Husain


देखें पिछली खबर:
http://shagunnewsindia.com/agra-express-way-accident/







