Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    लाखों गालियां दे चुके, अब तारीफ करके ओहदे पाइये मियां

    By September 14, 2019Updated:September 14, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 624
    नवेद शिकोह
    एक बड़ी राशि पर एक रुपया भारी पड़ता है, जो उस राशि का अर्थ बदलकर उसे शगुन बना देता है।
    शगुन के एक रूपये की तरह प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की एक तारीफ भी विरोधियों को ओहदा दिला सकती है। वही विरोधी जो जीवन भर मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कड़ी आलोचना करते करते थकते नहीं थे।
    आलोचनाओं और पुरानी कटुता को भुलाकर कोई विरोधी भाजपा और संघ का नया प्रशंसक बन जाये तो उसे दरियादिल भाजपा ओहदे की नेमत से नवाज़ सकती है। इस अहसास को लेकर कुछ मुस्लिम हस्तियों में भाजपा के पक्ष मे बयान देने की होड़ लगी है।
     जीवन भर भाजपा की आलोचना करने वाली कुछ मुस्लिम हस्तियां भाजपा सरकार की तारीफें करके ओहदे पाने की कतार मे लग गयी हैं। बरसों पहले कांग्रेस छोड़ने वाले आरिफ मोहम्मद खान को राज्यपाल बनाये जाने के बाद जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी भाजपा सरकार के सख्त फैसलों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। कश्मीर और एनआरसी पर सरकार के कड़े फैसलों की तारीफ करते हुए मदनी कह रहे हैं कि वो तो चाहते हैं कि पूरे देश मे एनआरसी लागू किया जाये। सरकार का हर कदम देशहित मे उठ रहा है।
    ये सब देखते हुए अब चर्चाएं तेज हो गयी हैं कि मौलाना महमूद मदनी को भाजपा राज्यसभा भेज सकती है। मालूम हो कि बरसों पहले कांग्रेस छोड़कर सियासत से संनयास ले चुके आरिफ मोहम्मद ख़ान भी करीब डेढ़ महीना पहले गुमनामी से बाहर निकल कर मीडिया मे भाजपा की नीतियों की तारीफ करते नज़र आये। जिसके कुछ दिन बाद उन्हें राज्यपाल बनाने की घोषणा हो गयी।
    इसके बाद खरबूज़े को देखकर खरबूजा रंग बदलने लगा। जमीयत उलमा-ए-हिंद के मदनी ब्रदर्स के तेवर बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और भाजपा को लेकर जमायत उलमा-ए-हिंद काफी नर्म और सकारात्मक रुख दिखा रहा है।
    ये वही मौलाना महमूद मदनी है जो कांग्रेस और लोकदल मे रहकर भाजपा और संघ को पानी पी पीकर कोसते थे। अब उन्हें भाजपा की सत्ता के सावन मे अपने राजनीति भविष्य के सब्जबाग दिखाई देने लगे हैं।
    मौलाना महमूद के बदले रुख़ और केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन करने वाले बयानों से कुछ दिन पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जमीयत उलमा-ए-हिंद प्रमुख अरशद मदनी से लम्बी मुलाक़ात की थी।
    मदनी ब्रदर्स से पहले देश की तमाम वो मुस्लिम हस्तियां जो जीवन भर भाजपा, संघ और मोदी का विरोध करती थी आज ये हस्तियां भाजपा की ख़ास बन गयी हैं।
    विवादित बयानों से देश-दुनिया मे अपनी पहचान बनाने वाले शिया वक्फ बोर्ड के चैयरमैन वसीम रिजवी भी एक जमाने मे भाजपा विरोधी रहे हैं। बसपा ने इन्हें शिया वक्फ बोर्ड का चैयरमैन बनाया। इसके बाद सपा सरकार आयी और ये तत्कालीन वक्फ मंत्री आजम खान के बेहद करीबी हो गये। नतीजतन सरकार बदलने के बाद भी वसीम रिजवी का पद बर्करार रहा। और जब उत्तर प्रदेश मे योगी सरकार बनी तो वसीम भाजपा और संघ के चहीते बन गये। जिससे कि तमाम गंभीर आरोप होने के बावजूद ना तो ये जेल गये और ना ही सरकार ने वक्फ बोर्ड के चैयरमैन पद से इन्हें हटाया।
    इसी क्रम मे सपा के पुराने वफादार एम एल सी बुक्कल नवाब अब भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे की अलमबरदारी करने के साथ गंगा जमुनी तहजीब की मिसालें पेश करते रहते हैं। गौ रक्षा और गीता-रामायण का अखंड पाठ करके कभी वो सुर्खियों मे रहते हैं तो कभी मंदिरों का घंटा बजाते बुक्कल नवाब की तस्वीरें सोशल मीडिया मे वायरल होती है। फलस्वरूप नवाब साहब की कथित अवैध सम्पत्ति महफूज है। मालूम हो कि जब बुक्कल नवाब सपा मे थे और यूपी मे नयी-नयी योगी सरकार बनी थी उस समय नयी सरकार ने बुक्कल नवाब की सम्पत्तियों की अनिमितताओं को लेकर उसके खिलाफ कार्यवाही करने का फैसला किया था। लेकिन भाजपा मे शामिल होते ही बुक्कल नवाब के खिलाफ शासन प्रशासन का हर.क़दम रुक गया।
    इसी तरह शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद भी जीवनभर नरेंद्र मोदी, संघ और भाजपा को कोसते रहे, किंतु भाजपा की सरकारें आते ही मौलाना का रुख बदल गया। अब मौलाना मोदी और योगी सरकारों को पिछली सरकारों से बेहतर सरकारें बताते हैं। भाजपा के शीर्ष नेताओं की तारीफ करते हैं। नतीजतन भाजपा सरकारें मौलाना जव्वाद से भी खुश हैं। शिया वक्फ बोर्ड के चैयरमैन ने मौलाना पर तमाम गंभीर आरोप लगाये हैं, लेकिन सरकार/प्रशासन मौलाना पर लगे आरोपों को नजरअंदाज कर रही है। कभी भाजपा के घोर विरोधी पर आज भाजपा सरकार के प्रशंसक रहे मौलाना जव्वाद को सरकार ने इनाम के तौर पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मानद प्रोफेसर भी बनाया है।
    खैर जो भी हो और जैसे भी हो जनाधार की आंधी मे विरोधी भी मोदी सरकार की नीतियों के कसीदे (प्रशंसा करना) पढ़ते नजर आ रहे हैं। और ईनाम भी पा रहे हैं।

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading