Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    विश्व एड्स दिवस पर विशेष: एचआईवी ग्रसित मां के आंचल में गूंजी स्वस्थ किलकारी

    ShagunBy ShagunDecember 1, 2023 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,050

    संक्रमित मां से पैदा हुए बच्चों की विशेष निगरानी की जरूरत : डा. सुमन


    केस –1

    लखनऊ निवासी 25 वर्षीय गीता (बदला हुआ नाम) को जून 2021 में प्रसव पूर्व जांच के दौरान पता चला कि वह एचआईवी ग्रसित हैं। उन्हें किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) स्थित एंटी रेट्रो थेरेपी (एआरटी) प्लस सेंटर भेजा गया । जहां उनके पति की भी जांच हुई तो पता चला कि वह भी एचआईवी ग्रसित हैं। ऐसे में दोनों ही बहुत परेशान हुए कि अगर बच्चा होगा तो वह भी एचआईवी ग्रसित होगा, लेकिन यहाँ पर उनकी काउंसलिंग की गई और बताया कि एआरटी सेंटर की सलाह का पालन करने पर एचआईवी ग्रसित बच्चा होने की संभावना न के बराबर रह जाती है। जनवरी 2022 में समय से पहले बच्चे का जन्म हुआ । दंपति ने एआरटी सेंटर की सलाह का अक्षरशः पालन करते हुए उसकी देखभाल की और आज बच्चा पूर्णतया स्वस्थ है ।


    लखनऊ, 1 दिसम्बर 2023:  केजीएमयू स्थित एआरटी प्लस सेंटर की मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुमन शुक्ला बताती हैं कि एचआईवी (ह्युमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस) एक ऐसा वायरस है जो कि मानव शरीर में पाया जाता है|एड्स एचआईवी की एक अवस्था है जो कि मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता को धीरे-धीरे कम करती है।

    एआरटी प्लस सेंटर पर आने पर सबसे पहले गर्भवती की सभी जाँच की जाती हैं और उसका इलाज शुरू किया जाता है । वैसा ही गीता के साथ भी किया गया। प्रसव के लिए गीता को क्वीन मेरी स्थित जच्चा बच्चा केंद्र भेजा गया। एचआईवी ग्रसित गर्भवती को प्रसव के लिए यहीं भेजा जाता है | प्रोटोकॉल के अनुसार जन्म के तुरंत बाद से लेकर तीन माह तक एचआईवी संक्रमण से बचाव की दवा बच्चे को दी गयी । अगस्त 2023 में 18 माह का होने पर एचआईवी की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट किया गया, जिसमें बच्चा निगेटिव आया बच्चा संक्रमण मुक्त है । प्रसव के तुरंत बाद नवजात को एक विशेष दवा (सिरप) दी जाती है। यह सिरप नवजात को 72 घंटे के भीतर देना जरूरी है। ऐसे बच्चों का ड्राई ब्लड स्पॉट टेस्ट ( डीबीएस) बच्चे के जन्म के 1.5 से 2 माह पर कराया जाता है। इसके अलावा छह माह, 12 माह और 18 माह पर एंटीबॉडी टेस्ट किये जाते हैं यह टेस्ट नेगेटिव आने पर बच्चे को संक्रमण मुक्त घोषित किया जाता है। यानि बच्चे को मां से संक्रमण नहीं मिला।

    दंपति घबराए नहीं: डा. सुमन

    डा. सुमन शुक्ला

    डा. सुमन बताती हैं कि यदि माँ का एचआईवी का इलाज चल रहा है और बच्चा ऊपर का दूध पी रहा है तो उसे डेढ़ माँह तक दिन में दो बार विशेष दवा दी जाती है। यदि बच्चा केवल माँ का दूध पी रहा है और उच्च खतरे में है व माँ का इलाज अभी शुरू नहीं हुआ है तब बच्चे को तीन माह तक यह विशेष दवा दिन में दो बार दी जाती है ।

    डा. सुमन बताती है कि बच्चा समय से पहले हुआ था। दंपति घबराए भी लेकिन अस्पताल से घर जाने पर उन्होंने चिकित्सकों द्वारा बताई गई बातों को माना और उसी के अनुसार बच्चे की देखभाल की। जिसका परिणाम रहा कि बच्चा स्वस्थ है।

    बच्चे को मिक्स्ड फीडिंग नहीं करानी है: डा. नीतू

    डा. नीतू गुप्ता

    डा. नीतू बताती हैं कि एचआईवी संक्रमित मां को सलाह दी जाती है कि वह बच्चे को या तो केवल स्तनपान कराए या केवल ऊपर का दूध दे । बच्चे को मिक्स्ड फीडिंग नहीं करानी है यानि कि उसे स्तनपान और ऊपर का दूध जैसे गाय या भैंस या डिब्बाबंद दूध एक साथ नहीं देना है। गीता ने बच्चे को केवल ऊपर का दूध दिया । दंपति का यहाँ से इलाज चल रहा है । एआरटी सेंटर पर हर माह कम से कम पाँच गर्भवती एचआईवी ग्रसित आती हैं।

    एआरटी सेन्टर की स्वास्थ्य अधिकारी डा. नीतू गुप्ता बताती हैं कि एआरटी प्लस सेंटर इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहाँ पर एचआईवी के इलाज के लिए सेकंड लाइन की दवाएं भी दी जाती हैं । उन्होंने बताया कि एआरटी प्लस सेंटर में वर्तमान में 3620 एचआईवी के सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है । इसके अलावा केजीएमयू सहित अन्य अस्पताल के मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ का यदि संक्रमित सुई या रक्त से एक्सपोजर होता है तो उसका भी इलाज किया जाता है, हालांकि अभी तक कोई भी स्टाफ पॉजिटिव नहीं हुआ है।
    जनपद में इस वित्तीय वर्ष में अब तक एआरटी प्लस सेंटर पर 37 गर्भवती का इलाज चल रहा है।

    बच्चे का टीकाकरण समय से कराएं: डा. सुजाता

    केजीएमयू की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डा. सुजाता देव बताती हैं कि हर गर्भवती की प्रसव पूर्व एचआईवी जांच जरूर की जाती है । बच्चे को एचआईवी संक्रमण माँ से या तो गर्भावस्था के दौरान या प्रसव के दौरान या स्तनपान के दौरान होता है | लगभग चार फीसद संक्रमण बच्चों में इस तरह से होता है । नवजात में संक्रमण होने के कारण होते हैं – माँ जल्द ही एचआईवी ग्रसित हुई हो या उसमें वायरल लोड ज्यादा हो या प्रसव के दौरान औजार का उपयोग या नवजात के मुंह में घाव या बच्चे को मिक्स्ड फीडिंग कराई गई हो |
    बच्चे का टीकाकरण समय से कराएं । माँ से बच्चे में संक्रमण न हो इसके लिए गर्भवती को नियमित एचआईवी की जांच करानी चाहिए इससे वायरल लोड का पता चलता है। इसके अलावा अन्य जाँचें भी समय से और नियमित रूप से करनी चाहिए । एचआईवी ग्रसित गर्भवती को प्रसव संस्थागत ही करवाना चाहिए। गर्भवती को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। एआरटी सेंटर पर नियमित रूप से पूरे जीवन नियमित जांच और इलाज कराना चाहिए।

    एक दिसम्बर को मनाया जाता है विश्व एड्स दिवस

    हर साल दिसम्बर की पहली तारीख (एक दिसंबर) विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को एचआईवी वायरस से फैलने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करना और एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) से पीड़ित व्यक्तियों को सहायता प्रदान करना है। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम “एड्स से प्रभावित समुदायों को नेतृत्व करने देना” है।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading