सेंट्रल क्रिकेट क्लब के आल राउंडर नमन तिवारी को मैन आफ द मैच का मिला खिताब
लखनऊ, 10 जनवरी 2021: 16वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट क्लब लीग डिवीजन सी में रविवार को एनडीबीजी ग्राउंड पर आर्याव्रत क्रिकेट एकेडमी और सेंट्रल क्रिकेट क्लब के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में सेंट्रल क्रिकेट क्लब ने 19 रन से जीतकर क्वार्टर फाइनल मैच में प्रवेश कर लिया। इस मैच में सेंट्रल क्रिकेट क्लब के आल राउंडर नमन तिवारी को मैन आफ द मैच का खिताब मिला।
आर्याव्रत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए सीसीसी को दे दिया। सीसीसी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट गवांकर 175 रन बनाये। इसमें सर्वाधिक नमन ने अपनी टीम के लिए 40 रन जोड़े। वहीं संजय पांडेय ने 38 रन बनाये। दूसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरी आर्याव्रत क्रिकेट एकेडमी चौतीसवें ओवर में ही 156 रन पर आल आउट हो गयी।
इस टीम में सर्वाधिक निशंत सिंह ने 71 बाल पर छह चौकों की मदद से 59 रन बनाये। वहीं अच्युतोदास ने 35 रन बनाये।







