Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    नार्दन रेलवे के जसनजोत व वेस्टर्न रेलवे के अभिषेक ने बनाया नया मीट रिकार्ड

    By August 18, 2018 ख़ास खबर No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 640
    • मेजबान के लिए रंजीत पटेल ने 10000 मी.दौड़ में जीता स्वर्ण
    • 84वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिपः दूसरा दिन
    लखनऊ, 18 अगस्त 2018: नार्दन रेलवे के जसनजोत सिंह ने 84वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन पुरूष 400 मीटर बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50.70 सेकेंड का समय निकालते हुए नया मीट रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
    35वीं वाहिनी पीएसी के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर चल रही इस चैंपियनशिप में दूसरे दिन पुरूष डेकाथलान में वेस्टर्न रेलवे के अभिषेक शेट्टी ने भी 7090 अंक जुटाते हुए स्वर्ण पदक जीतने के साथ दिन का दूसरा नया मीट रिकार्ड बनाया।
    इस चैंपियनशिप में मेजबान के लिए पुरूष 10000 मी.दौड़ में नार्थ ईस्टर्न रेलवे के रंजीत पटेल ने स्वर्ण जबकि इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में मेजबान की मंजू यादव ने रजत पदक जीता।
    पुरूष 400 मीटर बाधा दौड़ में जसनजोत सिंह ने 50.70 सेकेेंड का समय निकालते हुए नया मीट रिकार्ड बनाया। जसनजोत सिंह ने वेस्टर्न रेलवे के जितिन पाल द्वारा 2014 में बनाए गए 50.75 सेकेंड के मीट रिकार्ड को तोड़ा। इस स्पर्धा में नार्थ ईस्ट रेलवे के अमित कुमार सिंह 51.38 सेकेंड के समय के साथ रजत व साउथ वेस्टर्न रेलवे के जगदीश 52.79 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक के हकदार बने।
    पुरूष डेकाथलान में स्वर्ण पदक विजेता वेस्टर्न रेलवे के अभिषेक एन.शेट्टी ने 7090 अंक जुटाकर स्वर्ण पदक जीता और नया मीट रिकार्ड बनाया। उन्होंने रामनिवास (नार्थ वेस्टर्न रेलवे, 7001 अंक, 2009) का रिकार्ड तोड़ा। साउथ वेस्टर्न रेलवे के सुरेंद्र कुमार ने 6716 अंक के साथ रजत पदक जबकि साउदर्न रेलवे के वीवी रनीश ने 4808 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
    पुरूष 10000 मी.दौड़ में नार्थ ईस्टर्न रेलवे के रंजीत पटेल ने 30ः47.55 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण जीता। नादर्न रेलवे के रतिराम सैनी ने 30ः59.58 के समय के साथ रजत व नार्थ सेंट्रल रेलवे के वासुदेव निषाद ने 31ः28.82 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
    इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में सेंट्रल रेलवे की स्वाति गडवे स्वर्ण पदक की हकदार बनी। नार्थ ईस्टर्न रेलवे की मंजू यादव को रजत व डीएलडब्लू की सुधा पाल को कांस्य पदक मिला।
    पुरूष पोल वाल्ट में वेस्टर्न रेलवे के जी.प्रीथ ने स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण रेलवे के केपी बिमिन ने रजत व साउथ वेस्टर्न रेलवे के बिनेश जैकब ने कांस्य पदक जीता।
    महिला हैमर थ्रो में आरडीएसओ की गंुजन सिंह ने 59.39 मी. थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक जीता। डीएलडब्लू की ज्योति ने 57.99 मी. थ्रो के साथ रजत व नार्थ वेस्ट रेलवे की पूनम देवी ने 57.81 मी. थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
    महिला वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में साउथ सेंट्रल रेलवे की अर्पिता 58.57 सेकेंड का समय निकालते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक की हकदार बनी। नार्थ वेस्ट रेलवे की अंजू ने 58.66 सेकेंड का समय निकालकर रजत व ईस्टर्न रेलवे की तियाशा समद्दर ने 58.91 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता।
    पुरूष डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक आईसीएफ के वरूण मिश्रा ने 53.01 मीटर थ्रो करके जीता। वेस्टर्न रेलवे के करन सिंह को 51.36 मी.थ्रो के साथ रजत व नार्थ वेस्टर्न रेलवे के करन सिंह को 49.24 मी.थ्रो के साथ कांस्य पदक मिला।
    पुरूष हाई जम्प में नार्थ वेस्टर्न रेलवे के सिद्धार्थ यादव ने स्वर्ण पदक जीता। वेस्टर्न रेलवे के अजय कुमार को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। साउथ वेस्टर्न रेलवे के जेस संदेश को कांस्य पदक मिला।
    महिला 4 गुण 100 मीटर रिले रेस का स्वर्ण ईस्टर्न रेलवे ए की टीम ने 47.32 के समय के साथ जीता। सेंट्रल रेलवे की ए टीम को 47.67 के समय के साथ रजत व वेस्टर्न रेलवे की ए टीम को 47.77 के समय के साथ कांस्य पदक मिला।
    पुरूष 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में आईसीएफ ए ने स्वर्ण, साउथ सेंट्रल रेलवे ए ने रजत व नादर्न रेलवे ए ने कांस्य पदक जीता।
    महिला ट्रिपल जम्प में ईस्टर्न रेलवे की भैरवी राय ने स्वर्ण जीता जबकि साउथ सेंट्रल रेलवे की कार्तिका को रजत व वेस्टर्न रेलवे की आर.मैथ्यू ने कांस्य पदक जीता।
    महिला जेवलिन थ्रो में डीएमडब्लू पटियाला की अन्नू रानी ने स्वर्ण पदक जीता। नार्थ वेस्टर्न रेलवे की शर्मिला कुमारी को रजत व वेस्टर्न रेलवे की रश्मि के को कांस्य पदक मिला।
    महिला शॉॅटपट में साउथ वेस्टर्न रेलवे की पी.उमा ने स्वर्ण पदक जीता। नादर्न रेलवे की नवजीत कौर को रजत व डीएमडब्लू पटियाला की कमलजीत कौर को कांस्य पदक मिला।
    प्रतियोगिता में श्री पीके अग्रवाल (महासचिव, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ) ने दूसरे दिन के पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया। इनके अलावा अर्जुन अवार्डी श्री विजय सिंह चौहान, शक्ति सिंह, गुलाब चंद, जेजे शोभा, वीरेंद्र पूनिया ने भी पदक विजेताओं का हौसला बढ़ाया।

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026
    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    July 28, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    July 28, 2026
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading