Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    सैल्यूट यू विराट! आपने बदला इंडियन टीम का अंदाज!

    By April 14, 2020Updated:April 14, 2020 क्रिकेट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Kohli surpasses Sachin, but it's not just numbers, it's Virat's passion.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 615

    वीवीएस लक्ष्मण ने की विराट कोहली की दिल खोलकर तारीफ, बताया ऐतिहासिक बल्लेबाज

    भारत के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार वीवीएस लक्ष्मण ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह उस जज्बे को सलाम करते हैं जो टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान इस खेल में लाए हैं। कोहली के मैदान पर आक्रामक रवैये पर कई बार सवाल उठते हैं लेकिन लक्ष्मण ने उनकी तारीफ की।

    एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लक्ष्मण ने कहा, मैं वास्तव में विराट कोहली के इस जज्बे की प्रशंसा करता हूं क्योंकि जब मैं 2010-11 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ उनके साथ खेला था, यह तब से ही शुरू हुआ। वह अपने खेल को अगले स्तर तक ले जा रहे थे और हर सीजन में वह बस बेहतर ही होते रहे। करियर में 134 टेस्ट और 86 वनडे खेलने वाले लक्ष्मण ने कहा कि वह शुरू में चिंतित थे कि कोहली का जज्बा समय के साथ फीका पड़ जाएगा लेकिन वह अब भी ऐसे ही हैं।

     

    उन्होंने कहा, मैं इस बात को लेकर चिंता में था कि क्या यह जज्बा अंततः खत्म हो जाएगा क्योंकि हर मैच से पहले, यहां तक कि उनके वॉर्म-अप में भी उनकी आक्रामकता दिखाई दे रही थी, लेकिन एक भी ओवर में हमने कभी उन्हें जज्बा खोते नहीं देखा, जो सराहनीय है।

    बता दें की विराट और वीवीएस लक्ष्मण 8 टेस्ट मैच एक साथ खेले हैं। खेल के प्रति अपने आक्रामक रवैये के लिए अक्सर ही कोहली की आलोचना होती रही है। यहां तक कि न्यूजीलैंड में पिछली सीरीज में उनके मैदान पर व्यवहार को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे। ऐसे सुझाव दिए गए थे कि उन्हें इसे समझने की जरूरत है। इससे पहले भी मैदान पर उनकी आक्रामकता को लेकर बहुत कुछ कहा गया लेकिन कई मौजूदा खिलाड़ियों का भी मानना है कि भारतीय कप्तान के इसी अंदाज से उन्हें मदद मिलती है।

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026
    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    July 1, 2026
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading