Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट में खिलाड़ियों के बीच काँटे का मुकाबला

    By April 2, 2019 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 611

    अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकॉर्ड-2019’ का तीसरा दिन

    लखनऊ, 02 अप्रैल 2019: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट ‘कॉनकॉर्ड-2019’ के तीसरे दिन आज देश के विभिन्न राज्यों से हिस्सा लेने आयी छात्र टीमों के बीच काँटे का मुकाबला देखने को मिला। ‘कॉनकॉर्ड-2019’ के तीसरे दिन आज बालिकाओं के दो मैच खेले गये और लगभग सभी टीमों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों को प्रभावित किया।

    आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ ने 3-0 से जीत दर्ज की:

    सी.एम.एस. जय जगत स्टेडियम में चल रहे बालिका वर्ग के मुकाबलों में पहला मैच आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ एवं माउण्ट लिटरा जी स्कूल, पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया, जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ ने 3-0 से जीत दर्ज की। आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से दीप्ती ने 42वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई तो वहीं दूसरी ओर इसी टीम की तान्या ने 50वें एवं 56वें मिनट में ताबड़तोड़ दो गोल कर अपनी टीम को 3-0 से अजेय बढ़त दिला दी।

    लिटिल एन्जिल्स हाई स्कूल, ग्वालियर, मध्य प्रदेश की टीम 3-1 से हारी: 

    बालिकाओं के दूसरे मैच में सिटी मोन्टेसरी स्कूल की खिलाड़ियों ने लिटिल एन्जिल्स हाई स्कूल, ग्वालियर, मध्य प्रदेश को 3-1 से हराकर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की। सी.एम.एस. की खिलाड़ियों ने प्रारम्भ से ही बेहद आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ के 5वें मिनट में ही जान्हवी गोलकर अपनी टीम 1-0 से बढ़त दिला दी और इसके उपरान्त इसी टीम की सुहानी ने 22वें मिनट में एक और गोल करके बढ़त को 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में लिटिल एन्जिल्स हाई स्कूल की श्रेया ने 1 गोल कर बढ़त को कम करने की कोशिश की तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. की लीन्द्रा ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया, जो कि खेल के अन्त तक बरकरार रहा।

    1-1 से बराबरी पर छूटा मैच:

    इसी प्रकार, बालक वर्ग में भी बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चौक स्टेडियम के 2 मैदानों पर खेले जा रहे मैचों में बालक वर्ग के कुल 8 मुकाबले सम्पन्न हुए। चौक स्टेडियम के ग्राउण्ड 1 पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल एवं दून ग्रामर स्कूल, उत्तराखंड के बीच खेला गया मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा तो वहीं दूसरी ओर लिटिल एन्जिल्स हाई स्कूल, ग्वालियर, मध्य प्रदेश की टीम ने सिटी इण्टरनेशनल स्कूल, लखनऊ को 10-0 से पराजित किया। इसके अलावा एस्टर पब्लिक स्कूल, नोएडा एवं के.डी.बी. पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद का मैच भी बराबरी पर छूटा। इस मैच में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

    आर्मी पब्लिक स्कूल ने आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल को 3-1 से हराया:

    अन्य मुकाबलों में आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ ने आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, जगदीशपुर को 3-1 से हराया। आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से विकास कार्वी ने 1 जबकि आशीष पाल ने 2 गोल किये। इसी प्रकार, डेलही पब्लिक स्कूल, भोपाल एवं सेंट मार्क्स स्कूल, मीराबाग, नई दिल्ली के मैच में डी.पी.एस. भोपाल ने 7-0 की शानदार जीत दर्ज की तो वहीं दूसरी ओर प्रयागराज डिस्ट्रिक्ट स्कूल नार्दन फुटबाल एकेडमी एवं सनबीम सनसिटी स्कूल, वाराणसी का मैच 1-1 से बराबरी पर सम्पन्न हुआ। एक अन्य मैच में सेंट जोसेफ कान्वेन्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, मध्य प्रदेश की टीम ने माउण्ट लिटरा जी स्कूल, पश्चिम बंगाल को 11-0 से मात दी।

    #सिटी मोन्टेसरी स्कूल स्टेशन रोड कैम्पस

    Keep Reading

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading