लखनऊ, 11 फरवरी 2019: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता आज शुरू हुई। प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने रेलवे स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर स्पोर्ट शिक्षक डॉ आरके यादव, विमल कुमार भी उपस्थित थे।







