Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    ’स्टार भारत’ 28 अगस्त से लांच हो रहा है नया चैनल: ’भुला दे डर’ से देश को प्रेरित करेगा

    By August 21, 2017 बॉलीवुड No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 708

    मुंबई, 21 अगस्त, 2017। टेलीविज़न के परदे पर 28 अगस्त की शाम 6 बजे स्टार इंडिया का नया चैनल ’स्टार भारत’ अवतरित हो रहा है। ’स्टार भारत’ ऐसी प्रेरक और ओजस्वी कहानियों का ख़जाना होगा, जो भयमुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करेंगी। चैनल पर दिखाए जाने वाले कार्यक्रमों का मूल मकसद है सुदृढ़ और जड़ों से जुड़े हुए ऐसे चरित्रों का निर्माण करना, जो चैनल के सिद्धांत ’भुला दे डर, कुछ अलग कर’ की भावना को आगे बढ़ाएँगे।

    ओम शांति ओम:

    चैनल पर प्रसारित किया जाने वाला संगीत का रियलिटी शो ’ओम शांति ओम’ अपने नाम के अनुरूप भक्ति संगीत के माध्यम से दर्शकों के मन को शांति प्रदान करने वाला होगा। इसमें भक्ति संगीत की महक होगी जिसमें दर्शकों को संगीत के सामयिक रंग के साथ भक्ति संगीत का अनूठा संगम देखने और सुनने को मिलेगा। यह ऐसा रिएलिटी शो है जिसमें परंपरागत और आधुनिक संगीत का मेल संगीत की एक ऐसी नई शैली का सृजन करेगा, जिसे ’ट्रेडिशनल’ संगीत भी कह सकते हैं। इस शो की ख़ासियत होगी जाने-माने योगगुरू स्वामी बाबा रामदेव, जो पहली बार टेलीविजन पर महा-जज बनकर इस शो को गौरवान्वित करेंगे। शो के सम्मानित निर्णायकों के पैनल में बॉलीवुड सेंसेशन सोनाक्षी सिन्हा, गायक शेखर रवजियानी और कणिका कपूर शामिल हैं।

    क्या हाल मि. पांचाल: 

    जो दर्शक अपने आराम के पलों में कुछ खट्टा-मीठा देखकर वक़्त बिताना चाहते हैं, उनके लिए होगा आप्टिमीमिटिक्स द्वारा निर्मित शो ‘क्या हाल मिस्टर पांचाल?श् ये मजेदार घटनाओं से भरपूर सीरियल होगा, जिसमें सास, बेटा और पांच बहुरानियां हैं, जो मिलकर नया तमाशा खड़ा करेंगे। ये तमाशा क्या होगा इसे केवल देखकर ही महसूस किया जा सकता है। ये शो 5 ऐसी बहुओं की कहानी है जो अलग-अलग ख़ासियत वाली हैं।

    निमकी मुखिया:

    वैसे तो हमारे देश में बिहार हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चा में रहा है। लेकिन ’निमकी मुखिया’ शो बदलते वक़्त में महिला सशक्तिकरण और नारी जीवन में आने वाले बदलाव को प्रस्तुत करता है। ये शो बिहार के ग्रामीण इलाक़ों में पुरूष प्रधान समाज पर सशक्त तरीक़े से चोट करती हुई गाँव में रहने वाली एक लड़की निमकी के मुखिया बनने की खट्टी मीठी कहानी है। निमकी एक सीधी-साधी घरेलू लड़की है, जो सपने तो बहुत देखती है पर बाहर की दुनिया की वास्तविकता से अनजान है। जब घर बाहर निकलती है तो उसका सामना पुरुष प्रधान समाज से होता है। यहीं से बदलाव आता है और वो गाँव की ’मुखिया’ बन जाती है। ये कहानी एक महिला की आत्मशक्ति दिखाने वाली कहानी है जो अपनी ताकत के दम पर हालात बदलने में कामयाब हो जाती है।

    साम, दाम, दंड, भेद:

    परिवार के साथ बैठकर फुर्सत के पल एक साथ बिताने वाले दर्शकों के लिए इस चैनल की पारिवारिक सौगात है श्साम, दाम, दंड, भेद।श् ये शो देश के एक काल्पनिक शहर में रहने वाले विजय नामधारी नामक दिग्भ्रमित युवक की जीवन यात्रा है, जो सक्षम तो है पर खुद नहीं जानता कि वो अपनी जिन्दगी से क्या चाहता है? फिर उसकी जिंदगी में एक तूफान आता है जो सबकुछ बिखेर देता है। लेकिन, विजय अपनी हिम्मत बटोरकर अपने परिवार की सुरक्षा करता है। विजय नामधारी का रोल निभाया है भानु उदय ने। यह शो आज के युवाओं और राजनेताओं को आईना दिखाने का काम भी करेगा, जो दर्शकों को प्रेरित भी करेगा। ये शो शाकुंतलम टेलीफ़िल्म़्ज का निर्माण है।

    आयुष्मान भव: 

    बाल दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर मथुरा की पृष्ठभूमि पर आधारित ’कृष’ की दिलचस्प कहानी कहता है ’आयुष्मान भव’ जो आठ साल के एक बच्चे की कहानी है जिसका बचपन दूसरे बच्चों की तरह उतना आसान नहीं है। वो खि़लौने खेलता है, पर बीते वक़्त में उसके साथ जो घटा है वो उसके लिए न्याय चाहता है। व्हाइट हाउज इंटरनेशनल द्वारा निर्मित यह शो एक बच्चे के कहानी है, जिसे निभाया है रिक्की पटेल ने। इसके अलावा अविनाश सचदेवा, मेघा गुप्ता और मनीष गोयल की भूमिकाएँ हैं।

    भारतीय समाज में ’मत कर’, रोकने और टोकने वाली ऐसी उक्ति है जिसका बार बार उपयोग होता रहता है। किसी को अपने सपने जीने से रोकना, इच्छा से अपने फैसले न करने देना भी ’मत कर’ को दर्शाता है। इस पर बनी फिल्म की संकल्पना स्टार इंडिया की क्रिएटिव टीम की है जिसे निर्देशित किया है ’चक दे इंडिया’ फेम शमित अमीन ने। जिसमें इसी तरह के कुछ अनुभवों को अलग-अलग स्थितियों में दर्शाया गया है, जो कि डर पर केंद्रित है। डर के पर्याय ’मत कर’ का स्टार भारत ने जवाब दिया है ’भुला दे डर’ से।

    इंतजार कीजिए 28 अगस्त शाम 6 बजे का जब ’स्टार भारत’ आपके सामने होगा।

    #star bharat

    Keep Reading

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading