Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उप्र में दूसरे चरण की आठ सीटों का हाल: रालोद अब भाजपा के साथ, हाथी बिगाड़ रही साइकिल की चाल

    ShagunBy ShagunMarch 28, 2024 इंडिया No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    बिहार चुनाव: मोदी-शाह की जोड़ी की साख और रणनीति की अग्निपरीक्षा
    बिहार चुनाव: मोदी-शाह की जोड़ी की साख और रणनीति की अग्निपरीक्षा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,605

    उपेंद्र राय

    लखनऊ, 28 मार्च । लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। प्रदेश की आठ सीटों पर उम्मीदवार नामांकन करेंगे। जिन आठ सीटों पर (अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा) नामांकन होने हैं, उनमें पिछले चुनाव में सिर्फ अमरोहा पर हाथी दौड़ा था। शेष सभी सात सीटों पर कमल खिला था। पिछली बार समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन था। इन आठ सीटों में बसपा के जिम्मे पांच सीटें थीं, जबकि रालोद के जिम्मे दो और सपा ने अपने एक उम्मीदवार उतारे थे। अब रालोद भाजपा के साथ है, जबकि सपा कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है। वहीं बसपा सपा, कांग्रेस और भाजपा की चाल को अकेले ही बिगाड़ने को बेकरार है।

    जिन सात सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, उनमें सात सीटें सामान्य श्रेणी की और एक सीट (बुलंदशहर) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। द्वितीय चरण की इन आठ लोकसभा सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। इन 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.67 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 90.11 लाख पुरुष, 77.38 लाख महिला तथा 787 थर्ड जेंडर हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7797 मतदान केंद्र तथा 17,677 पोलिंग बूथ हैं।

    इन पश्चिम की आठ सीटों की बात करें तो अमरोहा में 2019 में बसपा के कुंवर दानिश अली ने 6,01,082 वोट पाकर भाजपा के कंवर सिंह तंवर को 63,248 मतों से हराया था। कुंवर दानिश को 51.41 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि कंवर सिंह तंवर को 46 प्रतिशत। इस बार कुंवर दानिश को बसपा ने छह साल के लिए निकाल दिया है और वहां से डा. मुजाहिद हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दानिश अली कांग्रेस के उम्मीदवार बनाये गये हैं, जिनका सपा कार्यकर्ताओं ने ही विरोध शुरू कर दिया है।

    वहीं भाजपा ने 2014 में जीत हासिल कर चुके कंवर सिंह तंवर पर ही विश्वास जताया है। सपा कार्यकर्ताओं के विरोधात्मक स्वर को दबाने में सपा कितना कामयाब होती है या बसपा अपने वोटरों को खिचने में सफलता हासिल कर लेती है। यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन इस बीच भाजपा उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर निश्चिंत हैं।

    मेरठ में भाजपा ने बदले उम्मीदवार

    वहीं मेरठ लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। यहां से राजेन्द्र अग्रवाल 2009, 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे, लेकिन भाजपा ने 2019 में उनके जीत का अंतर बहुत कम रह गया था। उन्होंने बसपा उम्मीदवार याकूब से मात्र 4,729 मत से जीते थे। इस बार भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदलकर टीवी सीरियल रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

    बागपत रालोद के हवाले

    बागपत की बात करें तो वहां से भाजपा के सत्यपाल सिंह ने 5,25,789 मत पाकर रालोद के उम्मीदवार 5,02,287 मत पाने वाले जयंत चौधरी को 23,502 मतों से परास्त किया था। इस बार बागपत सीट को भाजपा ने अब भाजपा के साथ आने वाले रालोद को दे दी है। रालोद ने वहां से राजकुमार सांगवान को मैदान में उतारा है। पहली बार चुनाव लड़ने वाले 68 वर्षीय जाट समुदाय से संबंधित, पार्टी के भीतर रालोद के राष्ट्रीय सचिव हैं। सागवान, जो अविवाहित हैं, जमीनी स्तर की राजनीति से जुड़े होने के लिए जाने जाते हैं और छात्र और किसान राजनीति में शामिल थे। वह कई आंदोलनों से जुड़े रहे। उनका दावा है कि वह चौधरी चरण सिंह से प्रेरित होकर राजनीति में शामिल हुए हैं।

    गाजियाबाद में अब अतुल गर्ग भाजपा उम्मीदवार, डाली देंगी टक्कर

    गाजियाबाद की सीट से पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के वीके सिंह ने सपा व बसपा के संयुक्त उम्मीदवार को 5,01,500 मतों से परास्त किया था। दूसरे स्थान पर रहने वाले सपा के सुरेश बसंल को 4,43,003 मत ही मिले थे। वहीं कांग्रेस की डाली शर्मा ने 1,11,944 मत मिले थे। 2014 में भी वी.के. सिंह ने कांग्रेस के राज बब्बर को 5,67,260 मतों से परास्त किया था। वी.के. सिंह को जहां 7,58,482 मत मिले थे, वहीं राज बब्बर मात्र 1,91,222 मत ही पा सके थे। बसपा उम्मीदवार को 1,73,085 मत मिले थे, लेकिन इस बार वी.के. सिंह चुनाव मैदान से बाहर हैं। उनकी जगह भाजपा ने दो बार विधायक रहे अतुल गर्ग को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं सपा और कांग्रेस की संयुक्त उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस ने डाली शर्मा पर ही फिर एक बार विश्वास जताया है।

    गौतमबुद्धनगर से बसपा के राजेन्द्र बनाएंगे त्रिकोणात्मक लड़ाई

    गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से पिछले चुनाव में 3,36,922 मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले महेश शर्मा को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव में महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिे थे। वहीं बीएसपी के सतवीर को 4,93,890 वोट मिले थे। वहीं इस बार सपा ने भी एक डाक्टर महेंद्र सिंह नागर को टिकट दिया है। वहीं बसपा ने राजेन्द्र सोलंकी को टिकट देकर लड़ाई को त्रिकोणात्मक बनाने का प्रयास किया है।

    बुलंदशहर में दो चुनावों से भाजपा का रहा है कब्जा

    बुलंदशहर लोकसभा सीट पर भी 2019 और 2014 में भाजपा के भोला सिंह का कब्जा रहा है। भाजपा ने इस बार भी भोला को ही बुलंदशहर सीट से लड़ाने का फैसला किया है, जबकि बसपा ने वर्तमान में नगीना के सासंद रहे गिरीश चंद जाटव को बुलंदशहर से लड़ाने का फैसला किया है। 2019 में भाजपा के भोला सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के योगेश वर्मा को 2,90,057 मतों से परास्त किया था। भोला को जहां 6,81,321 मत मिले थे। वहीं योगेश को 3,91,264 मत मिले थे। वहीं 2014 में भोला को 6,04,449 वोट मिले थे, जबकि बसपा के प्रदीप कुमार जाटव को 1,82,476 मत मिले थे।

    अलीगढ़ से तीन बार चुनाव हार चुके बीजेन्द्र को ही सपा ने दिया टिकट

    अलीगढ़ से पिछली बार भाजपा के सतीश गौतम ने बसपा के डा. अजीत बालियान को 2,29,261 मतों से परास्त किया था। सतीश को जहां 6,56,215 मत मिले थे। वहीं बसपा के अजीत को 4,26,954 मत मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी बिजेंद्र सिंह को 50,880 मत मिले थे। सतीश कुमार ने 2014 में भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा उम्मीदवार को 2,86,736 मतों से हराया था। इस बार भाजपा ने सतीश पर ही भरोसा जताया है, जबकि सपा ने कांग्रेस से 2009,2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव लड़कर हार चुके चौधरी बीजेन्द्र सिंह पर अपना दांव लगा दिया है।

    मथुरा में हेमा खिला पाएंगी कमल?

    मथुरा की बात करें तो भाजपा ने पुन: एक बार हेमा मालिनी पर दांव लगाया है। हेमा ने 2019 में रालोद उम्मीदवार को कुंवर नारेन्द्र सिंह को 2,93,471 मतों से परास्त किया था। 2014 में हेमा मालिनी ने रालोद के जयंत चौधरी को 2,43,890 मतों से हराया था। 2019 में हेमा मालिनी को 6,71,293 मत मिले थे, जबकि सपा-बसपा और रालोद के संयुक्त उम्मीदवार नरेंद्र सिंह को 3,77,822 वोट मिले थे। अब इस बार हेमा मालिनी रालोद और भाजपा की संयुक्त उम्मीदवार हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Curbing the threat from drones: India’s defense to be bolstered by Israeli technology—a major partnership between RRP Defence and Mactech!

    ड्रोन के खतरों पर लगेगी लगाम: भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, RRP डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी!

    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    November 16, 2026
    Curbing the threat from drones: India’s defense to be bolstered by Israeli technology—a major partnership between RRP Defence and Mactech!

    ड्रोन के खतरों पर लगेगी लगाम: भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, RRP डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी!

    November 16, 2026
    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    November 16, 2026
    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    November 16, 2026
    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    November 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading