Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    अरफ़िन राणा मीर ने जीता डिवोशनल सिंगिंग रियलिटी शो ‘ओम शांति ओम’ का ख़िताब

    By November 27, 2017Updated:August 10, 2020 मनोरंजन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 820

    मुंबई 27 नवंबर। स्टार भारत के डिवोशनल म्यूज़िक रियलिटी शो ‘ओम् शांति ओम्’, में ‘ट्रेडिशन मीट्स ट्रेंड्स’ का असाधारण भव्य समापन हुआ. कोलकाता के अरफ़िन राणा मीर ने प्रतिष्ठित ख़िताब के साथ दस लाख रुपए का नक़द पुरस्कार भी जीता. प्रिया मलिक और रिया भट्टाचार्य को क्रमशः फ़र्स्ट और सेकेंड रनर्स अप घोषित किया गया. इस भव्य समारोह में प्रतिभागियों के साथ जजेज़ – सोनाक्षी सिन्हा, कनिका कपूर और शेखर रवजियानी ने भी शानदार परफ़ॉर्मेन्स दिया।

    ‘ओम् शांति ओम्’ भारत का पहला ऐसा डिवोशनल म्यूज़िक रियलिटी शो था, जहाँ प्रतिभागियों ने समकालीन म्यूज़िक के साथ कई भक्ति गीतों की प्रस्तुति की. शुरुआत से ही यह शो भारत के घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन गया और इसने भारतीय टेलीविज़न पर अपनी जगह बनाई।

    अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए शो के विजेता अरफ़िन राणा मीर कहते हैं, “ मैं सातवें आसमान पर हूँ. ओम्’ शांति ओम्’ की ट्राफ़ी जीतने का एहसास अब तक कम नहीं हुआ है. यह मेरे जीवन के सर्वोत्तम क्षणों में से है. इस मंच पर मुझे मौक़ा देने के लिए मैं स्टार भारत का आभारी हूँ. मैं दर्शकों के निरंतर प्रेम और गुरुओं का ऋणी हूँ, जिनके शब्दों ने इस यात्रा में मेरा मार्गदर्शन किया. मैं प्रार्थना करता हूँ, कि भारत का बेस्ट प्ले बैक सिंगर बनने की मेरी यात्रा एक शानदार नोट से शुरू हो।”

    परम पूज्य स्वामी रामदेव जी ने आरफीन की जीत पर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “ ओम् शांति ओम् के विजेता आरफीन को बहुत बहुत बधाई और उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।”

    उन्होंने आगे कहा, “ओम् शांति ओम् शो के रूप में इस अभियान के साथ हम आगे भी ऐसे प्रभावशाली प्रयोग करते रहने के लिए संकल्पित है जिससे भारतीय संस्कृति और परम्परा की पहचान युवा पीढ़ी में भजनों के माध्यम से कायम रहे ।”

    विजेता के लिए अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, “अरफ़िन राणा मीर ‘ओम्’ शांति ओम्’’ के विजेता बनने के पूरे हक़दार हैं. वे इस ख़िताब के साथ पूरा न्याय करते हैं. हर हफ़्ते  मैं उनके प्रदर्शन का इंतज़ार करती थी, क्योंकि उन्होंने सभी गाने जोश  के साथ गाए. मैं उन्हें एक शानदार और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ।”

    अरफ़िन की जीत पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शो में सबसे अच्छे गुरुकूल्ज़ में से एक शेखर रवजियानी कहते हैं, “अरफ़िन पूरे शो के दौरान एक गायक के रूप में उभरे हैं. वह हमेशा से केंद्रित रहा और उसने हमारे सुझावों का पालन किया है. वह एक पावरहाउस परफ़ॉर्मर है और मैं उसकी जीत से बेहद ख़ुश हूँ।”

    ओम् शांति ओम् को सबसे अच्छे अनुभवों में से एक बताते हुए, विजेता के लिए उत्साह व्यक्त करते हुए कनिका कपूर कहती हैं, “ अरफ़िन राणा मीर की आवाज़ अत्यंत आकर्षक है. शुरू से ही मैंने उनकी आवाज़ में सुधार देखा है और हर एपिसोड के साथ उनकी आवाज़ और अच्छी होती जा रही है. उनकी एक बात जो वास्तव में मुझे पसंद है, वह यह है कि उन्होंने हमारे फ़ीडबैक का सम्मान करते हुए उसको अगले चरण में अपनाया. वह असाधारण रूप से प्रतिभाशाली हैं और हमेशा सबके प्रिय रहे हैं।”

    जजेज़ ने 2 राउंड के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया : नई रचनाएँ और प्रसिद्ध भक्ति गीत। शो में गेस्ट जजेज़ के रूप में सचिन-जिगर भी उपस्थित रहे और उनहोंने परफ़ॉर्म भी किया।

    स्टार भारत पर प्रसारित होने वाला, भारत में ‘ट्रेडिशनल’ संगीत का अद्भुत वाहक ‘ओम् शांति ओम्’ दिल से अपने सभी प्रतिभागियों को बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

    #star bharat

    Keep Reading

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading