राजा रानी, बनारसवाली, रंगीला, मुकद्दर, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, राजकुमार, रंगीला, त्रिदेव, सुनो ससुरजी और ए जान तोहरे में बसेला प्राण जैसी एक से बढ़कर एक दमदार फिल्मों के साथ, B4U भोजपुरी पर सितम्बर महीने की शुरुआत बेहद दमदार होने वाली है।
बता दें कि करीब 5.5 करोड़ से अधिक भोजपुरी दर्शकों को बेहद दिलचस्प फिल्मों से रूबरू करा रहे अपने दर्शकों के लिए पूरे सितम्बर महीने, आपको निरहुआ, विशाल सिंह, मोनालिसा, रवि किशन, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स की सुपरहिट फिल्में देखने को मिलेंगी। इतना ही नहीं इस दौरान भोजपुरी दर्शकों के लिए और भी कई दिलचस्प कार्यक्रम पेश किये जाएंगे।
फिल्म बनारसवाली में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के रोमांटिक अवतार को देखा जा सकता है. इसमें उनके साथ मोनालिसा यानी अंतरा बिस्वास लीड रोल में नजर आएँगी। बता दें कि भोजपुरी फिल्म पवन राजा के एक गाने में मोनालिसा और पवन सिंह की काफी हॉट केमिस्ट्री नजर आयी थी। जिसने सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं, बल्कि देश के कोने कोने में सनसनी बचा दी थी.
पवन सिंह और मोनालिसा पर फिल्माया हुआ यह भोजपुरी गाना ‘दिया गुल करा’ के वीडियो ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था। इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने गाया है। वहीँ फिल्म त्रिदेव की बात करें तो, साल 2017 में आई इस फिल्म में पवन सिंह के साथ अरविन्द अकेला कल्लू के दमदार एक्शन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
वहीँ भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ ने यूट्यूब पर अब तक की सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाली भोजपुरी फिल्म बनने का ख़िताब भी सबसे छीन लिया था।






