बीबीएयू : 500 से 1000 रूपये खर्च करके भीषण ठण्ड में सैटेलाइट कैंपस अमेठी से लखनऊ आएंगे छात्र
लखनऊ, 15 जनवरी : बीबीएयू के अमेठी सैटेलाइट कैंपस के छात्रों ने कुलपति प्रो.एस.के. द्विवेदी से छात्रवृत्ति फॉर्म अमेठी कैंपस में जमा करने की माँग की है।बीबीएयू लखनऊ के सेटेलाइट कैंपस अमेठी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के सैकड़ों छात्रों ने विवि के लापरवाही के चलते छात्रवृत्ति फॉर्म लखनऊ जनपद से भरें है।
छात्रों ने किसी तरह अपना छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म पूर्ण किया। अब ज़ब आवेदन पूर्ण हो गया है तो अमेठी कैंपस विभिन्न विभागों द्वारा उसे लखनऊ के मुख्य कैंपस में आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए छात्रों को कहा गया है। छात्रों ने कहा है कि विवि के अमेठी कैंपस में ग्रामीण,वंचित और पिछड़े वर्ग के छात्र अध्ययनरत है।
ऐसे में उन्हें भीषण ठण्ड में अमेठी से लखनऊ मुख्य कैंपस बुलाना उन 500 से 1000 रूपये का अतिरिक्त भार देना होगा। साथ ही छात्रों के भविष्य और स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना होगा। किसी भी छात्र के साथ कोई भी घटना घट सकती है। छात्रों ने कहा कि विवि के जिम्मेदार अधिकारियो से वार्तालाप करके एक दिवसीय कैंप अमेठी सैटेलाइट कैंपस में लगवाकर आवेदन फॉर्म जमा की बात कही है।







