Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    ShagunBy ShagunJuly 30, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 80

    ‘डिटेक्टिव मीटर डाउन’ को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार

    लखनऊ, 30 जुलाई: जर्मनी के प्रतिष्ठित ‘इंडिशेस फिल्मफेस्टिवल स्टटगार्ट’ में लघु फिल्म ‘डिटेक्टिव मीटर डाउन’ को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार मिला है। देवांश अग्रवाल द्वारा निर्देशित यह 30 मिनट की फिल्म मुंबई के प्रवासी जीवन की हास्य और हृदयस्पर्शी कहानी पर आधारित है।

    ऑटो ड्राइवर का जासूस बनने का सपना

    फिल्म बिहार से मुंबई आए ऑटो रिक्शा चालक राजेश यादव की कहानी है, जो जासूस बनने का सपना देखता है। फिल्म मुंबई जैसे महानगर में बसने वाले प्रवासियों की विडंबनाओं, रोजमर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं और उनकी आकांक्षाओं को हल्के-फुल्के हास्य के साथ पेश करती है।

    लेखिका गजल जावेद ने बताया कि मंगलवार को यह सम्मान मिला। गजल ने कहा, “मुंबई में ऑटोरिक्शा चलाने वाले ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों से आते हैं। हर प्रवासी के पास अपनी कहानी होती है। हमने राजेश के किरदार के जरिए उन सभी की भावनाओं और सपनों को सामने लाने की कोशिश की है।”

    हाशिये के व्यक्ति को बनाया नायक

    लखनऊ की रहने वाली गजल जावेद अपनी पहली फिल्म के साथ ही इस मुकाम तक पहुंच गई हैं। वे पूर्व विधायक और स्वतंत्रता सेनानी एम. शकील की नातिन हैं। गजल ने अपनी मंशा जताते हुए कहा कि आम फिल्मों में हाशिये के लोगों को सिर्फ बेबस दिखाया जाता है, जबकि वह उन्हें नायक बनाकर पेश करना चाहती थीं।फिल्म का मुख्य संदेश है – हर व्यक्ति की अपनी अहमियत और मायने हैं।

    क्या है महोत्सव

    इंडिशेस फिल्म फेस्टिवल स्टटगार्ट’ यूरोप के प्रमुख भारतीय फिल्म समारोहों में शामिल है। वर्ष 2004 से स्टटगार्ट में आयोजित यह महोत्सव बॉलीवुड, क्षेत्रीय सिनेमा, वृत्तचित्र और लघु फिल्मों को मंच प्रदान करता है। यह पुरस्कार न सिर्फ फिल्म की टीम के लिए बल्कि प्रवासी कहानियों को मुख्यधारा में लाने वाले नए सिनेमा के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

    Shagun

    Keep Reading

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading