हमराह एक्स कैडेट एन सी.सी. सेवा संस्थान के तत्वधान में विकास खंड सिधौली के ग्राम मनिकापुर में पराक्रम दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई संस्थान के सदस्यों पदाधिकारियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला संस्थान के सचिव ज्ञानेश पाल धनगर ने बताया कि आजादी की बात हो और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जिक्र ना हो, ऐसा कभी नहीं हो सकता है हम सब भारतीय नेताजी के बलिदान को कभी नहीं भुला सकते है सुभाष चंद्र बोस केवल एक इंसान का नाम नहीं है बल्कि ये नाम है उस वीर का है, जिनकी रगों में केवल देशभक्ति का खून बहता था। बोस भारत मां के उन वीर सपूतों में से एक हैं, जिनका कर्ज आजाद भारतवासी कभी नहीं चुका सकते हैं।
वही संस्थान के संगठन मंत्री हर्षवर्धन पाल ने कहा कि नेताजी के द्वारा कहे गए कथन – ” एक ही इच्छा होनी चाहिए, मरने की इच्छा ताकि भारत जी सके।” उन्होंने यह भी कहा – ” मेरे पास एक लक्ष है, जिसे मुझे हर हाल में पूरा करना है। मेरा जन्म उसी के लिए हुआ है । मुझे नैतिक विचारों की धारा में ही बहना है।
इस मौके पर राम सागर पाल, प्रदीप पाल, ज्योति, श्वेता पाल, सुनीता पाल ,सावित्री, हर्षवर्धन, प्रेमलता यादव, दीपक पाल ,प्रदीप रावत, आदर्श पाल आदि लोग उपस्थित रहे।







