Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अचानक सीतापुर के अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

    ShagunBy ShagunApril 23, 2022Updated:April 23, 2022 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 745

    सीतापुर: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभाल रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक काफी सक्रिय नजर आ रहे है। वो आए दिन जगह-जगह पर औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच जाते है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को अचानक सीतापुर सीएचसी का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। अस्पताल के हाल को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने वहीं से सीएमओ को फोन किया। सीएमओ को डांटते हुए उन्होंने पूछा कि आप करते क्या हैं? आपने कब महमूदाबाद सीएचसी का विजिट किया था। अब मुझे ही कुछ करना होगा। सीएमओ पाठक के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे सके।

    छह कर्मचारी मिले गायब
    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महमूदाबाद सीएचसी का हाल देखा तो दंग रह गए। अटेंडेंस रजिस्टर से 6 से ज्यादा कर्मचारी गायब थे। कई तो ऐसे कर्मचारी थे, जिनके एक-एक साल से रजिस्टर पर दस्तखत नहीं थे। एक कर्मचारी के सालों से गायब होने पर डिप्टी सीएम भड़क उठे। उन्होंने  CHC अधीक्षक और CMO को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान कई अन्य खामियां मिलने से बृजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जताई।

    वार्ड में गंदी मिली चादर
    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वार्ड में जाकर देखा तो उन्हें चादर गंदी मिली, जगह-जगह गंदगी भी फैली नजर आई। इसपर भी ब्रजेश पाठक गुस्सा हुए। सवाल पूछा तो उनको किसी ने कई जवाब नहीं दिया। सख्ती से पूछने पर भी स्वास्थ्य कर्मचारी एक दूसरे का चेहरा देखते रहे। इस पर उन्हें और गुस्सा आ गया। सख्त हिदायत दी कि यह सब व्यवस्था दुरुस्त हो जानी चाहिए, वरना कड़ी कार्रवाई होगी।

    उपकरणों में मिली जंग
    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को अस्पताल में घोर लापरवाही देखने को मिली। ऑपरेशन थ्रिएटर में उन्हें जो उपकरण मिले वह खुले में रखे हुए थे। यह सब देखकर ब्रजेश पाठक नाराज हुए। कुछ उपकरण में तो जंग भी लग गई थी। इसमें उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि इस उपकरण से कौन इलाज कर सकता है।

    पानी की व्यवस्था भी नहीं मिली ठीक
    सीतापुर के अस्पताल में जैसे घुसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की नजर आरओ पर पड़ी। इसमें बिजली का कनेक्शन ही नहीं था। इस पर उन्होंने स्टाफ से पूछा कि इस तरह की व्यवस्था से क्या फायदा। कनेक्शन क्यों नहीं है। इसका जवाब स्टाफ नहीं दे सका तो उन्होंने जमकर डांटा।

    Shagun

    Keep Reading

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026
    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    October 1, 2026
    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    October 1, 2026
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading