लखनऊ 1 दिसम्बर 2022: शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्टता के अभिनव प्रयोग के लिए सी.एम.एस. गोमती नगर को ‘स्कूल एक्सीलेन्स अवार्ड-2022’ से सम्मानित किया गया है। शैक्षिक पत्रिका ब्रेनफीड के तत्वावधान में अभी हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में प्रधानाचार्या आभा अनन्त की ओर विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस सुश्री सोमा चन्द्रा ने ‘स्कूल एक्सीलेन्स अवार्ड’ ग्रहण किया।
संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।
कोफास में सनबीम, भगवानपुर और वाराणसी ने जीती चैम्पियनशिप ट्राफी
लखनऊ। चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर ओलम्पियाड ‘कोफास-2022’ का भव्य समापन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में हुआ। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुए कोफास-2022 के ‘पुरस्कार वितरण व समापन समारोह’ में नेपाल, थाईलैण्ड व देश के विभिन्न प्रान्तों से भाग लेने आये विजयी छात्रों को शील्ड, मैडल व सार्टिफिकेट प्रदान कर पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।
सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर, वाराणसी की छात्र टीम ने ओवरऑल चैम्पियनशिप कब्जा जमाकर अपने ज्ञान-विज्ञान की चमक बिखेरी, तो वहीं दूसरी ओर बी.सी.एम. आर्य सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, लुधियाना ने रनर-अप ट्राफी जीतकर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया।
इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने छात्रों को आशीर्वाद दिया व उन्हें सभी मतभेद मिटाकर विश्व नागरिक बनकर समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। बता दें यह आयोजन सी.एम.एस, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा आयोजित किया गया था।