Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    न्याय ना मिला तो विधानसभा के सामने सामूहिक रूप से आत्मदाह कर लेंगे: पीड़ित महिला

    By July 15, 2017 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 774

    सपा के विधायक और उनके दो दर्जन गुर्गों पर बेटियों और महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोप

    लखनऊ। हजरतगंज स्थित विधानसभा के सामने उस समय हड़कंंम्प मच गया जब एक पीड़ित महिला अपने बच्चों के साथ आत्मदाह करने प् हुंच गई और सामूहिक रूप से आत्मदाह की धमकी देने लगी। हालांकि मौके पर मौजूद ΄पुलिसकर्मियों ने सभी को समझाबुझाकर घर वापस भेजा।
    आरोप है कि निगोहां पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने सपा के विधायक और उनके दो दर्जन गुर्गों पर बेटियों और महिला पर जानलेवा हमला करने ,कपड़े फाड़ने और अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो फि र वह सामूहिक रूप से आत्मदाह कर लेंगे। विधानसभा के सामने पहुंची सुप्रिया पत्नी रामजी लाल निवासी करौंदी निगोहा ने बताया कि उसकी जमीन गांव में स्थित है। वहीं उसकी इंजन और बोरिंग लगा हुआ है। पिछली 6 जुलाई को शाम करीब 5 बजे वह अपनी बेटियों पुर्णिमा, स्वेता एवं मजदूरों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी। आरोप है तभी वर्तमान मोहनलालगंज से सपा विधायक अमरीश पुष्कर, भूमाफिया तिरंग कुमार, दयाराम , विनोद कुमार, वर्तमान जिला पनचायत सदस्य मंशाराम और गांव के ही सत्यनारायण अपने दो दर्जन गुर्गों के साथ आये। आरोप है कि सभी के पास चाकू, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडा था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सभी ने उन्हें और उनकी बेटियों को पकड़कर लात-घूसों से जमकर पीटा। आरोप यह भी है कि दबंगों ने उसके और बेटियों के साथ अश्लील हरकत की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। यही नहीं विधायक ने बेटियों को कार से अगवा कर लिया। जब ΄ारिवार ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े और बेटियों को विधायक के चंगुल से छुड़ाया।
    दबंगों ने इंजन बोरिंग और खेत में प्रयोग करने वाले उपकरण भी लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन निगोहा थाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते पुरा परिवार विधानसभा के सामने पहुंचा और आत्मदाह की चेतावनी देने लगा। इस संबंध में थाना परभारी निगोहां ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है उनकी अभी हाल में ही तैनाती हुई है। जांच की जा रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

    Keep Reading

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading