डी.एस.एन. बसु स्कूल में दीपावली से पहले आयोजित हुआ यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम
प्रयागराज, 09 अक्टूबर 2025: डी.एस.एन. बसु पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बहादुरगंज में स्वाती फाउंडेशन ने दीपावली से पहले 200 बच्चों को मुफ्त यूनिफॉर्म वितरित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने हिस्सा लिया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मबल और प्रोत्साहन बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राधानाध्यापिका डॉ. अर्चना सिंह ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी देखकर आत्मसंतुष्टि मिलती है और ये बच्चे ही उनकी जिंदगी हैं। डॉ. अर्चना ने यह भी कहा कि शिक्षा बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और आत्मविश्वास के विकास का आधार है, जिसका लक्ष्य उन्हें आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, महानगर प्रयागराज के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार जायसवाल ने बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र कुमार मिश्रा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और महत्वपूर्ण बनाया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय शैक्षणिक क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।
कार्यक्रम में नागेंद्र प्रसाद पांडेय, दिनेश प्रसाद तिवारी, जाग्रति पांडेय, पुष्पलता सिंह, पारस लाल जायसवाल, सुनील वैश्य, राकेश कौशिक, आनंद मिश्रा, अजय यादव और रामानंद त्रिपाठी भी मौजूद रहे।







