Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, January 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    शिक्षक की सीख और शिक्षक की सजा सिखाती है जीवन की राह

    ShagunBy ShagunSeptember 4, 2024 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,009

    शिक्षक के आचरण का विद्यार्थी के जीवन पर पड़ता है प्रभाव

    लखनऊ। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उपस्थित लगभग साढे तीन हजार शिक्षकों को को संबोधित कर उन्हें बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक बनना एक बहुत बड़ा सम्मान होता है।

    सिटी मांटेसरी स्कूल, गोमती नगर, लखनऊ की विशाल सभागार में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित शिक्षको के विशाल सम्मान समारोह में उन्होने कहा कि शिक्षक में सीखने की जितनी लगन होगी उतना ही सफल शिक्षक बनता है तथा आदर्श शिक्षक अपने विद्यार्थियों में जिन सदगुणों का विकास करता है वह उन्हें सबसे पहले अपने जीवन में उतारता है।उन्होंने इस दिशा में गांधी से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया जिसमें एक महिला अपने बेटे को लेकर गांधी(बापू) के पास पहुंची और कहा इसके दांत खराब है कैसे ठीक होंगे । गांधी ने उस महिला को पहली बार 15 दिन बाद और बाद में एक महीने बाद बुलाया और फिर उस बच्चे से डेढ़ महीने बाद कहा कि गुड़ मत खाया करो। इस पर महिला ने गांधी से कहा कि इतनी सी बात के लिए उन्हें उन्होंने दो बार क्यों दौड़ाया तो गांधी ने कहा कि पहले वे भी स्वयं अधिक गुड़ खाते थे और अब उसका खाना उन्होंने छोड़ दिया है इसलिए वे बच्चे से भी ऐसा करने के लिए हकदार हुए ।

    डा0 शर्मा ने कहा कि ’’ सामान्यतया अदालतों में बयान देने के पहले गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने की परंपरा है ।मेरा मानना है कि गीता की सबसे अधिक उपयोगिता उसका पाठ्यक्रम का अंग बनाने से होगी क्योंकि गीता जीवन जीने का प्रवाह है। गीता कोर्ट में नहीं कोर्स में होनी चाहिए । गीता हमें एक श्रेष्ठ मानव बनने का और संस्कारयुक्त बनने का एक साधन है।इसी साधन का उपयोग कर शिक्षक को देवतुल्य बनाना है।मैं धार्मिकता के आधार पर गीता की उपयोगिता का उलझ नही कर रहा हूं बल्कि वास्तव में गीता में देवतुल्य शक्ति है तथा इसमें देवतुल्य गुणों का आदर्श छिपा हुआ है। गीता कोर्ट में न होकर यदि कोर्स में हो तो समाज में आ रही विकृतियों से छुटकारा पाया जा सकता है।’’

    सांसद शर्मा ने कहा कि शिक्षक की भी प्रमुख विशेषता यह है कि वह अनवरत विद्यार्थी रहे तथा अपने आपकों विद्यार्थी की हर जिज्ञासा पूरी करने के लिए समर्थ बनाए। अच्छे विद्यार्थी में सीखने की भूख होनी चाहिए ।उन्होंने कहा ’’हम अपने आप में परिपक्व नही हैं। सीखना हमारी भूख है। सीखना हमारी आदत है ऐसा जो करता है वह श्रेष्ठ शिक्षक होता है। जन्म और मृत्यु के बीच के समय का सदुपयोग करना शिक्षक सिखाता है तथा हम एक दूसरे के काम किस प्रकार आ सकें यह पाठ शिक्षक ही सिखाता है। माता पिता प्रथम शिक्षक होते हैं। आईएएस , इंजीनियर अथवा डाक्टर बनानेवाला शिक्षक ही होता है। ’’

    डा0 शर्मा ने कहा ’’ राजनीति में आने के बाद मेरे अन्दर शुचिता और पवित्रता का के भाव का डर बना रहा उसकी मूल में मेरा शिक्षक होना रहा है। उन्होंने कहा कि टीचर की सीख, टीचर की सजा वास्तव में जीवन की राह सिखाती है। शिक्षा माता और पिता दोनो हैं शिक्षा शासन और सत्ता दोनो है। शिक्षा देश के सर्वांगीण विकास की एक कुंजी है। शिक्षा 2047 के भारत की कल्पना करनेवाली एक धुरी है। ’’

    सांसद शर्मा ने कहा कि शिक्षक के चयन में सिफारिश स्वीकार नही की जानी चाहिए क्योंकि यदि एक शिक्षक गलत आ गया तो 35 से 40 साल तक उसका खामियाजा विद्यार्थी को भुगतना होता है। उनका कहना था कि शिक्षक में नैतिकता होती है और वह अपना सारा ज्ञान विद्यार्थी को देना चाहता है। आज शिक्षा का व्यवसाईकरण हो रहा है जब कि शिक्षक पूरे समाज का निर्माता है।शिक्षक से सीखने की जो प्रवृत्ति है वही विद्यार्थी को महान बनाती है। शिक्षक के आचरण का विद्यार्थी के जीवन में बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। उसकी नैतिकता विद्यार्थी के जीवन की दिशा बनाती है। नई शिक्षा नीति में शिक्षक के प्रशिक्षण की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।अगर शिक्षक अच्छा प्रशिक्षण नही दे सकता तो विद्यार्थी का परेशानी में पड़ना निश्चित है।

    इस अवसर पर शिक्षको को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति, श्री विष्णु सहाय जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र, श्री राजीव मिश्रा जी, प्रसिद्ध समाज सेवी, श्री आरoसीo गुप्ता जी, श्रीमती भारती गांधी एवं प्रबंधक श्रीमती गीता किंगडम जी आदि उपस्थित रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    On Basant Panchami, millions of devotees took a dip in the ghats of the Ganges and Yamuna rivers.

    बसंत पंचमी पर गंगा यमुना नदी के घाटों में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    Upon hearing about bribery during the public hearing, the minister adopted a tough stance, and action was taken against the culprits.

    जनसुनवाई में घूस की बात सुन मंत्री ने दिखाए सख्त तेवर,दोषियों पर गिरी गाज

    Famous storyteller Aniruddhacharya ji openly supported Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda

    प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द का खुलकर समर्थन किया

    Village's 'stone halwa' becomes a social media sensation: the sweet maker is on the run, and villagers are experiencing a cocktail of anger and laughter!

    गाँव का ‘पत्थर हलवा’ बना सोशल मीडिया सेंसेशन: हलवाई फरार, ग्रामीणों में गुस्सा और हँसी का कॉकटेल!

    Upon hearing about the demand for a bribe, the minister adopted a tough stance and ordered action against those responsible.

    रिश्वत मांगने की बात सुन मंत्री ने दिखाया सख्त तेवर, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

    The Gita Resonates Through 5,000 Voices in Mumbai

    मुंबई में 5000+ लोगों ने एक साथ गाया भगवद्गीता का 15वां अध्याय: पुरुषोत्तम योग का सामूहिक पाठ

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    On Basant Panchami, millions of devotees took a dip in the ghats of the Ganges and Yamuna rivers.

    बसंत पंचमी पर गंगा यमुना नदी के घाटों में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    January 24, 2026
    Netaji's passion in Kishore Kumar's voice!

    किशोर कुमार की आवाज़ में नेताजी का जोश!

    January 24, 2026
    The biggest AI storm ever in the coaching industry!

    कोचिंग इंडस्ट्री में अब तक का सबसे बड़ा AI तूफान!

    January 23, 2026
    A game of death, not love, on Valentine's Day: The 'You or Me' trailer has created a sensation!

    वेलेंटाइन डे पर प्यार नहीं, मौत का खेल: ‘तू या मैं’ ट्रेलर ने मचा दिया तहलका!

    January 23, 2026
    From London to the US ASU's new global degree pathway is open to Indian students.

    लंदन से अमेरिका तक: ASU का नया ग्लोबल डिग्री रास्ता भारतीय छात्रों के लिए खुला

    January 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading