संदेह जताते हुए लिखा : राजनीतिक द्वेषवश तेजस्वी यादव कर सकते हैं हत्या की साजिश
पटना, 05 अक्टूबर 2020 : विकासशील इंसान पार्टी ने आज केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी को उच्च स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

एक प्रेस नोट जारी कर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव छोटे सहनी के हवाले से लिखे पत्र में संदेह जताते हुए लिखा है कि वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी बीते दिनों महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसी बीच पिछले दिनों अररिया जिला राजद के दलित प्रकोष्ठ के सचिव शक्ति मल्लिक ने जब राजद नेता तेजस्वी यादव के काले कारनामों उजागर किया, तो उनकी हत्या करवा दी गई।
पत्र में लिखा गया कि इसी आधार पर हमें संदेह है कि राजनीतिक द्वेषवश कहीं उनकी भी हत्या कराने की साजिश न की जाय, और कोई अनहोनी न हो जाय, इसलिए हमारी पार्टी मुकेश सहनी को उच्च स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराये जाने की मांग नियमानुसार यथोचित ढ़ंग से करने की करती है।







