जुमा मस्जिद में धमाका हुआ और उसके बाद आतंकियों की ओर से नमाज़ियों पर फ़ायरिंग में 235 लोग मारे गए और 80 घायल
मस्जिद में आतंकी हमला, 235 मरे
24 नवंबर। मिस्र से एक बड़ी खबर आ रही है की मिस्र के उत्तरी प्रांत सीना की एक मस्जिद में हुए बड़े आतंकी हमले में कम से कम 235 लोग करीब मारे गए और 80 अन्य घायल हुए है।
जानकारी के अनुसार, मिस्र के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि उत्तरी सीना के केन्द्र अलअरीश शहर में जुमा मस्जिद में धमाका हुआ और उसके बाद आतंकियों की ओर से नमाज़ियों पर फ़ायरिंग में 235 लोग हताहत और 80 अन्य घायल हुए।
रिपोर्ट मिलने तक किसी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी लेकिन सीना प्रांत में 2014 से अंसार बैतुल मक़दिस सहित आतंकवादी गुटों की गतिविधियां जारी हैं। इस गुट ने नवंबर 2014 में दाइश के आज्ञापालन का का एलान किया और अपना नाम बदल कर विलायत सीना रख लिया। यह गुट अब तक मिस्र के उत्तरी प्रांत सीना में बहुत ज़्यादा आतंकवादी हमले कर चुका है।







