Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    गोविंदभोग चावल की खेती ने किसानों को बनाया लखपति!

    ShagunBy ShagunJanuary 30, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,454

    एक ऐसा चावल जो जैसे ही चूल्हे की धीमी आंच पर चढ़ता है तो इसका सुगंध मोहल्ले की हर घर में फैल जाता है। खाने के घंटों बाद तक हाथ से आने वाली मनमोहक खुशबू लोगों को प्रसन्न रखती है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि पूरी दुनिया में कैमूर के मोकरी गांव वाले गोविंदभोग चावल में ही इतनी सुगंध पाई जाती है।

    पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध कैमूर से 10 किलोमीटर दूरी पर बसा हैं मोकरी गांव। विश्व प्रसिद्ध मुंडेश्वरी धाम की गोद में बसे इस गांव के किसानों की किस्मत गोविंद भोग चावल ने बदल दिया। वैसे तो इस चावल की खेती बंगाल बिहार सहित अन्य प्रदेशों में भी करी जाती है और यहां के चावल में जो खुशबू पाई जाती है वो सबसे अलग और बेहतरीन है ‌विशेषज्ञ बताते हैं कि यहां के खेतों में कैमूर की पहाड़ी से निकल कर परैया नाला गांव पहुंचता है। बरसात के मौसम में पहाड़ से निकले नाले में बहनेवाले पानी के साथ-साथ जड़ी-बुटियों युक्त मिट्टी खेतों तक पहुंचती है।इसी पानी के गुणात्मक प्रभाव से इस गांव के आसपास लगभग सौ हेक्टेयर में उत्पादित होने वाला गोबिंद भोग चावल अपनी खुशबू व स्वाद के लिए एक विशिष्ट पहचान रखता है। जब गोबिंदभोग धान की फसल खेतों में लहलहाती रहती है, तभी से चावल की बुकिंग शुरू हो जाती है, इस चावल के शौकीन देशों के विभिन्न प्रांतों में होने के साथ विदेशों में भी हैं।

    दस हजार के जनसंख्या वाले मोकरी गांव के सैकड़ों किसान इसकी खेती में लगे हुए हैं। वशिष्ठ पहचान के कारण इस चावल की बुकिंग के लिए अन्य प्रदेशों के लोगों का जमावड़ा यहां लगा रहता है। कम उत्पादन और अधिक मांग के कारण इसकी कीमत ₹40000 प्रति क्विंटल तक पहुंच जाती है जिससे किसानों को काफी अच्छी खासी आमदनी होती हैं।

    चावल उत्पादन का पचास प्रतिशत भाग कोलकता के चावल व्यवसायी ले जाते हैं. यही व्यवसायी इस चावल को विदेशों में निर्यात करते हैं. जिले के बेतरी, बौराई, महसुआ, जहूपुर, सीबो, सारनपुर, कुड़ासन दुमदुम, अरानी, घोड़ासन, निबिसाटांढ आदि गांवों में भी गोबिंदभोग धान की खेती किसानों दूारा की जाती है. परंतु मोकरी गांव के चावल में जो खुशबू पायी जाती है वह कहीं नहीं होती है।

    इस चावल की मांग को देखते हुए यहां किसान को-आपरेटिव बना कर बिना किसी बिचौलिये के सीधे उपभोक्ताओं से जुड़कर ज्यादा मुनाफा कमाने की योजना पर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही इस पंचायत को निर्मल ग्राम घोषित किया जा चुका है. इससे उत्साहित होकर गोबर गैस प्लांट लगाकर गोबर गैस से गांव को रोशन करने के अलावा खाद का भी इतेमाल करेगी, जिसे चावल का उत्पादन और अधिक होने के साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होगा.

    वैज्ञानिकों से लेते हैं जानकारी:

    वैज्ञानिकों के सहयोग के रूप में यहां के किसान समय-समय पर वनवासी सेवा केंद्र अघोरा के कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषि विज्ञान केंद्र आरा के वैज्ञानिकों से मिलकर जानकारी प्राप्त कर खेती को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं. इन सब के साथ ही धान की फसल में गोबर खाद, डीपीपी एवं यूरिया का इतेमाल उचित मात्र में किया जाता है, जिससे ज्यादा उत्पादन कर खेती को ज्यादा लाभकारी बनाया जा रहा है।

    • लवकुश

    Shagun

    Keep Reading

    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    भीषण लू का अलर्ट! किसानों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सलाह, फसल-पशु बचाओ

    A gift to 20 lakh employees! The Yogi government increased dearness allowance by 2%.

    20 लाख कर्मचारियों को तोहफा! योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026
    Sonia Bansal's 'Radha Rani' avatar shines in Cannes

    कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

    May 23, 2026
    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    May 23, 2026
    Chowk Santoshi Mata Temple is the center of faith and belief

    आस्था और विश्वास का केन्द्र है चौक सन्तोषी माता मन्दिर

    May 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading