दिव्या खोसला कुमार के ब्लॉकबस्टर म्यूजिक वीडियो याद पिया की आने लगी में गेस्ट भूमिका के बाद, मि. फैसू, जिन्हे एक हैंडसम अभिनेता के रूप में फीचर्ड किया गया था, टी-सीरीज के साथ एक अन्य म्यूजिक वीडियो में अभिनय करने के लिए बिल्कुल तैयार है।
फैसल शेख, जिन्हें मि. फैसू ’के नाम से अधिक जाना जाता है, सिंगल टाइटल वाली म्यूजिक वीडियो बेवफाई ’में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मि. फैसू फेम और फैंस के लिए कोई अजनबी नहीं है, मि. फैसू के इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से अधिक और टिक टॉक पर 26 मिलियन प्रशंसक हैं।

बेवफाई में अभिनेत्री मुस्कान सेठी और आदिल खान भी हैं। एक सॉफ्ट, मेलोडी ट्रैक, जिसे रोचक कोहली द्वारा कंपोज्ड किया गया और सचेत टंडन द्वारा गाया गया है, बेवफाई मनोज मुंतशिर द्वारा लिखा गया है। यह सांग एक लव ट्रायंगल है और 3 मिनट का पूरा वीडियो तनाव और प्यार में विश्वासघात से प्रेरित है। मुंतशिर ने उचित रूप से, अपने शक्तिशाली लिरिक्स के माध्यम से मुख्य पात्र के दर्द और पीड़ा के बारे में बताया, जिसके बारे में वह कहते है कि उनके लिरिक्स 60 के दशक के बॉलीवुड नंबरों से प्रेरित है।
मि.फैसू ने कहा “यह मेरे लिए एक नया आधार था और इसके किरदार ने मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर कर दिया। निर्देशक आशीष पांडा मुझे एक अभिनेता के रूप में अपनी सीमाओं को तोड़कर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। ऐसा महसूस हुआ कि मैं एक छोटी फिल्म की शूटिंग कर रहा था जिसकी कहानी खूबसूरत गहराई से बंधी हुई थी। मैं इस अद्भुत अवसर के लिए टी-सीरीज को धन्यवाद देना चाहता हूं। ”
मेघालय में सांग बेवफाई को कई खूबसूरत और कठिन स्थानों पर फिल्माया गया है। हालांकि इलाक़ा काफी मनोरम था, लेकिन इस सिंगल की शूटिंग ने लॉजिकली रूप से कठिन बना दिया, इसका कारण यह था कि राजधानी शिलॉन्ग में और उसके आसपास प्रत्येक स्थान पिछले स्थान से बहुत दूर था।
टी-सीरीज़ निर्मित बेवफाई को रोचक कोहली द्वारा कंपोज्ड किया गया है, जो सचेत टंडन द्वारा गाया गया और मनोज मुंतशिर द्वारा लिखा गया है. यह सिंगल म्यूजिक वीडियो आशीष पांडा द्वारा निर्देशित है, जिसमें मि. फ़ैसु और अभिनेत्री मुस्कान सेठी और आदिल खान हैं। यह सांग 20 अप्रैल, 2020 को टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ के लिए तैयार है।







