भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में यूनिक अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फ़िल्म ‘बेटी न.1’ का ट्रेलर 21 मार्च को रिलीज होगा। यश कुमार की इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म का ट्रेलर B4U भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से होगा, जिसके निर्देशक सुजीत वर्मा हैं।

इसी बीच अपनी बेहद महत्वपूर्ण फ़िल्म ‘बेटी न.1’ को लेकर यश कुमार बेहद भावुक हो गए और उन्होंने अपने फेसबुक पेज से बेटी को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट किया, जो खूब वायरल भी हो रहा है। यश कुमार ने अपने पोस्ट में इस फ़िल्म को लेकर लिखा -‘एक ऐसी फिल्म जिसपे भोजपुरी समाज को गर्व होगा। जो आंखों में ना सिर्फ आँसू लाएगी बल्कि आप सभी के दिलों को झकझोर देगी।







